तारक मेहता का उल्टा चश्मा के विवाद, यौन उत्पीड़न से लेकर स्टार्स के पैसे तक मारे

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

सब टीवी का पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी लंबे वक्त से टेलीविजन पर लोगों का मनोरंजन कर रहा है। लेकिन आपको बता दें कि यह शो आए दिन किसी न किसी वजह के चलते विवादों में आ जाता है। कई बार निर्मित पर भी कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं और इनको नकारा भी जा चुका है। आज हम आपको शो के निर्माता पर लगे सभी आरोपो के बारे में बताने वाले हैं।

मोनिका भदोरिया ने दिया तन्मय वेकारिया पर बयान

मोनिका भदोरिया ने तन्मय वेकारिया पर हैरान कर देने वाला बयान दिया है। दरअसल एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें बाघा का किरदार निभाने वाले तन में पर एक अच्छे को एक्टर ना होने की बात की पुष्टि की जा रही है। एक्ट्रेस ने कहा कि तन में असित मोदी के बहुत क्लोज हैं और उनका फीवर बहुत अधिक करते हैं। अभिनेत्री ने एक्टर को अहंकारी भी बताया।

मोनाज मेवावाला की रोशन के किरदार को लेकर हुई ट्रोलिंग

मोनाज मेवावाला को शो में रोशन का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है और उनकी एक्टिंग दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। इसी के चलते लोगों ने एक्ट्रेस की आलोचना करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभिनेत्री ने इन आलोचनाओं को पोजिटिव लेते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि वह अपनी कमियों को सुधारने की पूरी कोशिश कर रही है।

जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर लगाए आरोप

जेनिफर मिस्ट्री ने सीरियल में रोशन का किरदार निभाया था और कुछ वक्त पहले अभिनेत्री ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया था। अभिनेत्री ने तो प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।

शैलेश लोढ़ा ने लगाया था फीस न देने का आरोप

शो के दौरान शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का किरदार निभाया था और आपको बता दें कि उन्होंने प्रोड्यूसर असित मोदी पर बकाया फीस न देने के आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में एक्टर ने इस शो को छोड़ दिया।

दिलीप जोशी के कमेंट पर हुआ था बवाल

शो में दया बेन के बाद जेठालाल के किरदार को काफी पसंद किया जाता है। एक वक्त हुआ करता था जब जेठालाल का ए पागल औरत वाला कमेंट बहुत विवादों में आ गया था। लेकिन जब इस पर मीम्स बनना शुरू हुई तो इस कमेंट का इस्तेमाल किया जाना बंद हो गया। हालांकि दिलीप जोशी ने बाद में इस पर बयान देते हुए कहा था कि राइटर पर दवाब होने की वजह से ऐसी गलतियां हो जाती हैं।

अमित भट्ट ने हिंदी को कहा था मुंबई की मुख्य भाषा

अमित भट्ट ने शो में चंपक चाचा का किरदार निभाया है और उन्होंने मुंबई की भाषा हिंदी कहती थी। हालांकि आपको बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई थी। लेकिन जब विवाद हुआ तो अमित भट्ट ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के नाम पर माफी नाम भेज दिया था।

जब मुनमुन दत्ता ने जातिगत पर किया था कमेंट

मुनमुन दत्ता ने शो में बबीता जी का किरदार निभाया है और आपको बता दें कि उन्होंने एक वीडियो में अनुसूचित समुदाय को लेकर एक जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसको लेकर एक्ट्रेस पर केस भी दायर किया गया था और बढ़ते विवाद के बाद एक्ट्रेस ने इस पर माफी भी मांग ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X