PICS: शाहरूख खान के साथ IPL के 'रॉकस्टार' अबराम.. सुपर क्यूट
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लॉयन्स मैच के दौरान अबराम भी अपने पापा के साथ स्पॉट किए गए।
शाहरूख खान के बेटे अबराम खान पहले से ही सुपरस्टार हैं। वो अभी तीन साल के हैं लेकिन वो जहां जाते हैं छा जाते हैं। शाहरूख खान पिछली बार भी अबराम को लेकर कोलकाता गए थे और तब भी अबराम सुर्खियों में आए थे।
इस बार भी शाहरूख खान अबराम को लेकर राजकोट पहुंचे और स्टेडियम में बैठा और टीवी पर मैच देख रहा हर शख्श को अबराम पर प्यार आ गया। कभी मैच देखते तो कभी स्टेडियम में खेलते अबराम की हर एक्टिविटी पर कैमरा और लोगों की निगाहें थी।कहना गलता नहीं होगा कि स्टेडियम में शाहरूख खान और क्रिकेटर्स के होते हुए स्टारडम अबराम के सामने फीका रह गया।
[सनी देओल से लेकर अजय देवगन, अक्षय कुमार हैं शामिल.. लेकिन NO शाहरूख, सलमान!]
शाहरूख भी अपने क्यूट से बेटे के साथ खेलते नजर आए। पिछले साल भी आपको याद होगा कि अपनी फिल्म जोश के स्टाइल में वो अपने बेटे को पानी डालना सिखा रहे थे जो काफी क्यूट था। अबराम भी पापा से हरकत सीखकर बहुत खुश हो रहे थे।
इस बार भी अबराम कभी पापा के गोद में नजर आए तो भी पापा के हाथों से कोल्डड्रिंक पीते नजर आए। देखिए तस्वीरों में दोनों ने स्टेडियम पहुंच कर कितना इंज्वॉय किया।


Click it and Unblock the Notifications