किशोर कुमार की तीसरी पत्नी कर बैठी थी इस सुपरस्टार से प्यार, तलाक बाद की शादी

Kishore Kumar third wife Yogita Bali

किशोर कुमार इंडस्ट्री के सबसे मशहूर गायक माने जाते थे. बता दें कि उनका जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ. लेकिन वह एक बंगाली परिवार में जन्मे थे. उनके पिता कुंजीलाल गांगुली पेशे से वकील हुआ करते थे और मां गौरी देवी ग्रहणी हुआ करती थी. किशोर कुमार के बड़े भाई एक बेहतरीन एक्टर हुआ करते थे तो चलिए जानते हैं किशोर कुमार के बारे में...

किशोर कुमार ने भाई की तरह ही फिल्मों में किया काम

किशोर कुमार के बड़े भाई अशोक कुमार हिंदी जगत के जाने-माने एक्टर हुआ करते थे. उन्होंने अपनी नेचुरल एक्टिंग से हर किसी को हैरान कर दिया था. उन्होंने इंडस्ट्री में कई सारी हिट फिल्मों में काम किया और अपनी एक खास जगह बनाई. यहां तक कि वह अपने भाई किशोर कुमार और अनूप कुमार को भी इसी फील्ड में एक्टिंग करने के लिए लेकर आए. तीनों ने साथ में फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' में काम किया.

किशोर कुमार की टूट गई थी पहली शादी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि किशोर कुमार की पहली शादी 1950 में मशहूर डायरेक्टर सत्यजीत रे की भतीजी रूमा गुहा से हो गई थी. उस समय की रूमा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर गायिका और एक्ट्रेस में शुमार थी. साल 1952 में दोनों का एक बेटा हुआ. किशोर कुमार यह चाहते थे कि उनकी पत्नी काम छोड़कर अपने बेटे की देखभाल करें. लेकिन रूमा को करियर छोड़ना गवारा नहीं था. दोनों के बीच में मतभेद हुए और 8 साल के बाद में शादी टूट गई. रूमा की किसी और से शादी हो गई. उन्हें आखिरी बार हॉलीवुड की फिल्म नेमसेक में देखा गया था.


मधुबाला से रचाई दूसरी शादी

उन दिनों मधुबाला बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री थी. उनकी खूबसूरती के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हुआ करते थे. उनके दिलीप कुमार से भी काफी अच्छे संबंध थे और दोनों एक दूसरे से काफी प्यार करते थे. लेकिन कुछ वक्त के बाद में दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी. बाद में मधुबाला ने साल 1960 में किशोर कुमार के साथ में शादी रचा ली. किशोर कुमार भी मधुबाला के माता-पिता को खुश करने के लिए मुस्लिम बन गए. दोनों की शादी हुई, लेकिन किशोर कुमार के माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे. मधुबाला के दिल में छेद था और 9 साल के बाद में यानी कि साल 1969 में उनकी मृत्यु हो गई.

योगिता बाली से रचाई तीसरी शादी

मधुबाला की मृत्यु के बाद में किशोर कुमार पूरी तरीके से टूट गए. उनकी मुलाकात योग्यता बाली से हुई. योगिता बाली, शम्मी कपूर की पहली पत्नी गीता बाली की भतीजी हैं. साल 1976 में दोनों की शादी हो गई. लेकिन फिल्म ख्वाब में काम करते-करते योगिता और मिथुन दोनों काफी नजदीक आ गए. दोनों के अफेयर के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में होने लगे. इसी के चलते किशोर कुमार ने मिथुन की फिल्मों के लिए गाना गाने से भी इंकार कर दिया था. लेकिन आपसी सहमति के बाद में योगिता बाली और किशोर कुमार ने 2 साल बाद ही यानी कि 1978 में तलाक ले लिया. तलाक के एक साल बाद योग्यता ने मिथुन के साथ में शादी रचाई.

किशोर कुमार की चौथी पत्नी थी लीना चंदावरकर

लीना चंदावरकर उस समय की सबसे ज्यादा डिमांड करने वाली एक्ट्रेस में शुमार थी. उनकी पहली शादी सिद्धार्थ बंदोदकर से हुई थी. जो कि गोवा के सियासी फैमिली से आते थे. लेकिन बहुत ही जल्दी सिद्धार्थ की मृत्यु हो गई और लीना के अनुसार एक बार सिद्धार्थ ने योग्यता और किशोर को देखकर यह तो कह दिया था कि अगर यह तुम्हें प्रपोज करेगा तो तुम इससे शादी कर लोगी? इस पर लीना ने जवाब दिया कि कभी नहीं. लेकिन बाद में लेना और किशोर एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने साल 1980 में शादी रचाई और शादी के 7 साल बाद किशोर कुमार को हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई.

किशोर कुमार के हैं दो बेटे

अगर हम किशोर कुमार के बच्चों की बात करें तो आपको बता दें कि अमित कुमार, किशोर कुमार और रूमा के बेटे बताए जाते हैं. उनका जन्म 1952 में हुआ. अमित कुमार भी अपने पिता की ही तरह एक बेहतरीन सिंगर हैं और उनकी उम्र अब 71 साल की हो चुकी है. किशोर कुमार के दूसरे बेटे का नाम सुमित है. उनका जन्म 1982 में हुआ और सुमित की मां लीना चंदावरकर है. सुमित कुमार भी एक बेहतरीन सिंगर है. सुमित कुमार और अमित कुमार दोनों को ही एक साथ में स्टेज पर कई बार परफॉर्म करते हुए भी देखा गया है.

More from Filmibeat

Read more about: kishore kumar yogita bali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X