चौथी बीवी से शादी के लिए धरने पर बैठा था ये एक्टर, एक्टिंग और सिंगिंग का रहा उस्ताद, फिर भी रहा अकेला

Kishore Kumar Married 4 Times

Kishore Kumar Married 4 Times: बॉलीवुड गलियारों में अधूरी मोहब्बत के कई किस्से सुनाने के लिए मिल जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने चार बार शादियां की और इसके बावजूद भी उम्र भर का साथ उनका नसीब नहीं हो पाया। हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने न सिर्फ फिल्मों में काम किया बल्कि कई शानदार गाने भी इंडस्ट्री को दिए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ में शादी की थी और कुछ ही सालों के बाद में उनका निधन हो गया था। दरअसल आज हम बात कर रहे हैं किशोर कुमार की। जो आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आज के वक्त में उनके गानों को काफी पसंद भी किया जाता है।

दरअसल किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार था और उन्होंने फिल्मी करियर में तकरीबन 1500 गाने गाए हुए हैं। वह 70 और 80 के दशक के सबसे महंगे सिंगर माने जाते थे। सिंगिंग के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि किशोर कुमार अपनी शादियों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते थे। उनकी पहली शादी रूमा गुहा के साथ में हुई थी जो बंगाली फिल्मों में काम करती थी। साथ ही वह एक सिंगर भी थी। दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे के करीब आते चले गए। साल 1951 में दोनों ने शादी कर ली।

लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही रूमा और किशोर कुमार में लड़ाइयां होने लगी। इसी के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और तलाक ले लिया। बाद में किशोर कुमार को मधुबाला से प्यार हुआ। दिलीप कुमार से रिश्ता तोड़ने के बाद मधु बाला भी किशोर कुमार को पसंद करने लग गई थी। साल 1960 में दोनों ने निकाह कर लिया था।

लेकिन जब किशोर कुमार ने मधुबाला के साथ में शादी कर ली थी तो उसके बाद उनको एक्ट्रेस की बीमारी का पता चला। मधुबाला के अंतिम दिनों में किशोर कुमार ने उनको उनके मायके छोड़ दिया था और दो से तीन महीने में मिलने जाया करते थे। मधुबाला के देहांत के बाद किशोर कुमार को एक्ट्रेस योगिता बाली के साथ प्यार हो गया।

किशोर कुमार ने योगिता बाली से साल 1976 में शादी रचा ली थी। लेकिन दोनों की यह शादी भी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई और तकरीबन 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। खबरों के अनुसार बताया जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती के साथ योग्यता बाली के बेहद ही करीबी रिश्ते हो गए थे।

हालांकि योगिता बाली से रिश्ता टूट जाने के बाद किशोर कुमार को लेना चंद्राकर के साथ प्यार हो गया था। लेकिन दोनों की उम्र में 21 साल का अंतर था। इसी के चलते लेना चंद्राकर के पिता इस रिश्ते की पूरी तरीके से खिलाफ हो गए। शादी के लिए किशोर कुमार लीला के घर पर धरना देकर बैठ गए थे और आखिरकार 1980 में दोनों ने शादी कर ली थी।

More from Filmibeat

Read more about: kishore kumar madhubala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X