जब लता मंगेशकर ने लिया था किशोर कुमार का इंटरव्यू, बताया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा
भारत के सबसे मशहूर और दिग्गज गायकों और अभिनेताओं के बारे में जब भी बात की जाएगी, किशोर कुमार का नाम जरूर लिया जाएगा। उनके गाने दिलों पर राज करते थे, हैं और रहेंगे। जहां वो अपनी आवाज से लोगों को कायल बना लेते थे, वहीं अभिनय की दुनिया में भी महारथी थे। इसके साथ साथ ही वो गीतकार, कंपोजर और निर्देशक भी थे।
किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उनका जन्म खंडवा, मध्यप्रदेश में हुआ था। उन्होंने अभिनय की शुरु अपने बड़े भाई अशोक कुमार की फिल्म 'शिकारी' से की थी। वहीं, उन्हें बतौर प्लेबैक सिंगर पहली बार गाने का मौका मिला देव आनंद स्टारर फिल्म 'जिद्दी' से।

गानों की बात की जाए तो किशोर और लता मंगेशकर ने मिलकर कई सदाबहार गाने दिये हैं। दोनों की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी। आज किशोर कुमार के जन्मदिवस के मौके पर, आइए उस समय पर नज़र डालते हैं, जब लता मंगेशकर ने किशोर कुमार का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू में दोनों गायकों ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की।


Click it and Unblock the Notifications











