दिल टूटा तो सलमान ने गाया ये गाना, अक्षय कुमार हुए रोमैंटिक, जानें क्या है माजरा!
बॉलीवुड में यूं तो एक से बढ़कर हस्तियां हैं.. एक से बढ़ कर एक प्रतिभाएं देखने को मिली हैं लेकिन इनके जैसा शायद ही दूसरा आ पाएगा। वे इंडस्ट्री के ऐसे स्टार थे जिन्होंने ने सिर्फ अपनी अलग ही तरह की गायिकी से लोगों को अपना मुरीद बना दिया बल्कि शानदार एक्टर के तौर पर भी पहचान बनाई। उन्हें स्क्रीन पर देखने का मजा ही कुछ और था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में ने करीब 1500 से ज्यादा गाने गाए। 70-80 के दशक के बीच जितने लोगों ने मोहम्मद रफी की आवाज को पसंद किया उतना ही इनकी आवाज को भी सराहा।
[Bday Spcl: धमाकेदार शुरुआत, सलमान की वजह से डूब गया करियर, खुद किया खुलासा]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं गायिकी की दुनिया के सरताज किशोर कुमार की। महान गायक और संगतीकार किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को बंगाली परिवार में हुआ था। किशोर कुमार इस इंडस्ट्री के ऐसे गायक हैं जिनके गाने सदाबहार हैं। कोई भी अपनी प्लेलिस्ट में किशोर कुमार के गाने रखना नहीं भूलता है।

चूंकि किशोर दा हमेशा खुशमिज़ाज़ इंसान रहे इसलिए उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कि हमारे बॉलीवुड सुपरस्टार्स उनकी याद में उनके कौन से गाने सबसे ज़्यादा गुनगुनाते होंगे , क्योंकि सलमान से लेकर रणबीर तक और अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक सबके फेवरिट हैं - किशोर कुमार!


Click it and Unblock the Notifications