स्टेज पर डांसर का अश्लील डांस देखकर ऐसी बिफरीं Kirron Kher, आंव देखा ना तांव सुना डाली ऐसी-ऐसी बातें

Kirron Kher Video: टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई डांस रिएलिटी शोज हैं, जिसमें देशभर के लोग अपना हुनर दिखाने आते हैं। कई बहुत अच्छा डांस करते हैं तो कुछ अपने डांस में फूहड़ता का मिश्रण डाल देते हैं और लोगों के सामने पेश करते हैं। ऐसा ही एक रिएलिटी शो में हुआ, जिसकी जज किरण खेर थीं और बुरी तरह से इस एक्ट से बिफर गईं।
किरण खेर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 8 का है, जिसमें एक प्रोनिता नाम की डांसर अपने डांसिंग का जलवा दिखा रही हैं। लेकिन इस डांसर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखने के बाद किरण खेर बुरी तरह से नाराज हो गईं और स्टेज पर ही कंटेस्टेंट को चार बातें सुना डाली।
आपको बता दें, प्रोनिता ने अपने डांस के लिए लावणी और ट्वर्किंग का कॉम्बिनेशन रखा था। प्रोनिता ने लावणी तो बहुत अच्छा किया था लेकिन जैसे ही उन्होंने ट्वर्किंग करनी शुरू की तो किरण खेर उनसे नाराज नजर आईं। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें लोग किरण खेर का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो को देखने वाले कई लोग कह रहे हैं कि वह सही कह रही हैं। उन्हें लगता है कि जब कोई व्यक्ति लावणी को ट्वर्किंग जैसी किसी चीज़ के साथ जोड़ता है तो वह ठीक नहीं बैठता है। कुछ दिनों पहले नोरा फतेही का वॉटर डांस करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने भी ट्वर्किंग की थी। लोगों ने उन्हें नेशनल टीवी पर अश्लील डांस करने की वजह से ट्रोल किया था।
इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों की स्पष्ट राय थी कि ट्वर्किंग डांसिंग का एक अश्लील रूप है। यह पश्चिमी देशों में भले ही बहुत लोकप्रिय है। हमने कार्डी बी, मेगन द स्टैलियन, बेयॉन्से और अन्य को इसे कुशलता से करते देखा है। लेकिन भारत में आज भी इस डांस फॉर्म को अश्लीलता के तौर पर देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











