सालों बाद रेखा के एक्स बॉयफ्रेंड को आई उनकी याद, बोले- किस्मत को मंजूर हुआ तो दोबारा...

वेटरन एक्टर कहीं जाने वाले किरण कुमार अपने इन दिनों के इंटरव्यू को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल सिद्धार्थ कानून को दिए हुए इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड रेखा को लेकर खुलासा किया है। शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे की रेखा एक वक्त पर किरण कुमार को डेट किया करती थी।
किरण के दिल में हमेशा रहती है रेखा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि किरण कुमार ने उनके बारे में एक बार कहा था कि "रेखा जी बहुत ही बेहतरीन इंसान है। उनका चेहरा एक डीवा का है और दिल सोने का। मुझे समझ नहीं आया कि इतने सालों के बावजूद उन्होंने इतना खुद को फिट कैसे रखा है। वह इतनी ज्यादा बेहतरीन नजर आती हैं। उनके लिए मेरे मन में बहुत ही ज्यादा सम्मान है। मैंने बहुत वक्त से उनसे मुलाकात नहीं की है लेकिन वह उन लोगों में से हैं जो कि हमेशा मेरे दिल में रहते हैं।"
क्या रेखा का है किरण की कामयाबी में हाथ?
किरण कुमार से जब सवाल किया गया कि क्या रेखा ने उनका करियर में आगे बढ़ाने के लिए सहायता की थी तो इस बात का उन्होंने इनकार किया और कहा कि "करियर में आगे बढ़ने के लिए वह इसके खुद ही जिम्मेदार हैं। किरण ने आगे कहा कि मैं अपनी ग्रोथ के लिए खुद ही जिम्मेदार हूं और अपनी जिंदगी में जिन भी महिलाओं से मिला हूं उनमें से सबने मुझको बतौर इंसान आगे बढ़ाने में सहायता की। कोई एक व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसे मैं अकेले इसका श्रेय दूंगा। मेरी सफलताएं सिर्फ मेरी है और मेरी विफलताएं भी मेरी है। इसीलिए मैं इसका श्रेय किसी को भी नहीं दूंगा।"
रेखा से मिलना चाहते हैं किरण कुमार
किरण से जब आगे पूछा गया कि क्या वह रेखा को कांटेक्ट करना चाहते हैं तो उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि "उन्हें उनसे बात करना बहुत अच्छा लगेगा लेकिन इसमें जल्दबाजी नहीं करना चाहेंगे। उन्होंने आगे की यह भी कहा कि मैं उनको कॉल करके यह नहीं कहना चाहता हूं कि मैंम मैं आपसे मिलना चाहता हूं इसीलिए मैं ऐसा नहीं कर सकता। उनकी अपनी लाइफ है और मेरी अपनी है। अगर कायनात को ऐसा मंजूर होगा तो हम दोस्तों की तरह जरूर मुलाकात करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications












