कभी अमिताभ बच्चन संग किया था बेधड़क जुम्मा-चुम्मा, हसीना के बोल्ड सीन से खचाखच भर जाता था बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं रही है जिन्होंने 80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से हर किसी के दिलों में जगह बनाई. उन्हीं में से एक एक्ट्रेस ऐसी भी थी जो कि हर किसी के दिलो-दिमाग पर छा गई थी. हम बात कर रहे हैं किमी काटकर की. जिन्होंने बहुत कम वक्त में इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा मुकाम को हासिल कर लिया था.
आज के वक्त में एक्ट्रेस को लोग 'टार्जन गर्ल' के नाम से जाना करते हैं. कुछ खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने 20 साल की उम्र से ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया और उनकी पहली फिल्म थी 'पत्थर दिल'. जिसे दर्शकों से भी काफी प्यार मिला. हेलो की एक्ट्रेस ने इस फिल्म में काफी छोटा रोल निभाया था.
फ़िल्म में बोल्ड सीन से मचाया बवाल
लेकिन एक्ट्रेस ने 1985 में रिलीज हुई 'एडवेंचर ऑफ टार्जन' फिल्म में काम किया और उन्हें असल मायनों में इसी फिल्म से पहचान प्राप्त हुई थी. इस फिल्म में किमी काटकर के एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन दर्शाए गए थे. यहां तक कि एक्ट्रेस के इस फिल्म में इतने ज्यादा बोल्ड सींस है कि शायद आप अपने परिवार के साथ में इस फिल्म को बैठकर देख नहीं सकते हैं. जैसे ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई वैसे ही एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी भी बढ़ती चली गई. जिसके बाद में किमी काटकर ने 1991 में रिलीज हुई 'हम' फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ 'जुम्मा चुम्मा' गाने में भी काम किया.
अमिताभ बच्चन संग फ़िल्म में आईं नज़र
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'हम' को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिला था. लेकिन सबसे ज्यादा किमी काटकर और अमिताभ बच्चन द्वारा फिल्माया गया गाना 'जुम्मा-चुम्मा' खासा लोकप्रिय हो गया था. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद में किमी काटकर को 'जुम्मा चुम्मा गर्ल' के नाम से भी जाना जाने लगा. जिसके बाद में 1992 में किमी काटकर ने इंडस्ट्री के सबसे मशहूर फोटोग्राफर और फिल्ममेकर शांतनु शौरी के साथ में शादी रचा ली. जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अपने परिवार को संभालने का जिम्मा लिया. अब एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ गोवा में रहती हैं.


Click it and Unblock the Notifications











