इस एक्ट्रेस ने Anil Kapoor संग दिया था दो मिनट का न्यूड सीन, इंडस्ट्री में मचा था बवाल, लोग टिकट खरीदकर...

Kimi Katkar bold scenes: बॉलीवुड में हर कलाकार के लिए इंटीमेट सीन करना आसान नहीं होता। कई सितारे ऐसे सीन करने से बचते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपने बोल्ड किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं किमी काटकर, जिन्होंने 80 और 90 के दशक में अपने बोल्ड लुक और बोल्ड रोल से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
किमी काटकर: बोल्डनेस की मिसाल
किमी काटकर ने 1985 में 'पत्थर दिल' से बॉलीवुड में एंट्री की। उसी साल वो 'एडवेंचर्स ऑफ टारजन' में नजर आईं, ये एक बी ग्रेड फिल्म थी, जिसमें उनका डेयरिंग अंदाज चर्चा में रहा। इस फिल्म में किमी ने खूब भर-भरकर बोल्ड सीन दिए थे। लेकिन असली सुर्खियां उन्हें मिलीं 1989 की फिल्म 'काला बाजार' से, जिसमें उन्होंने अनिल कपूर के साथ दो मिनट का न्यूड सीन किया। ये सीन इतना पॉपुलर हुआ कि थिएटरों में सनसनी मच गई और किमी को इंडस्ट्री में नई पहचान मिल गई।
उनका बोल्ड अवतार और ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को खूब भाया। 'काला बाजार' तब बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी और इस फिल्म के बाद किमी की लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई।
करियर और सुपरस्टार्स के साथ काम
किमी काटकर ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। खासकर फिल्म 'हम' के गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' में उनका रेड ड्रेस वाला लुक आज भी लोग नहीं भूल पाए हैं। अपने दौर में उन्होंने 'मेरा लहू', 'दरिया दिल', 'सोने पे सुहागा', 'गैर कानूनी', 'जैसी करनी वैसी भरनी' और 'खून का कर्ज' जैसी कई मशहूर फिल्मों में ग्लैमरस से लेकर सीरियस रोल निभाए।
फिल्मों से दूरी और निजी जिंदगी
शादी के बाद किमी ने फिल्में छोड़ दीं। उन्होंने इस फैसले पर खुशी जताई कि सही समय पर उन्हें इंडस्ट्री अलविदा कहने का मौका मिला। वह अपनी पर्सनल लाइफ में भी हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रहीं।
आज भी कायम है पहचान
भले ही किमी काटकर अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं, लेकिन उनकी बोल्ड इमेज, स्टाइल और यादगार गाने आज भी फैंस के दिलों दिमाग में जिंदा हैं। अपने जमाने में उन्होंने बॉलीवुड की बोल्डनेस और ग्लैमर को नए मायने दिए और अपनी अलग पहचान बनाई।


Click it and Unblock the Notifications











