..................... Kim Kardashian married 3 times know how much is her net worth - Hindi Filmibeat

यह लड़की आज है 98 अरब रुपये की है मालकिन, कर चुकी हैं 3 शादियां, 72 दिन बाद ही हो गया था तलाक

Kim Kardashian

इन दिनों रियलिटी शोज का क्रेज लोगों में काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है. दुनिया भर से लेकर दस तक में डांस से लेकर रोमांस तक के रियलिटी शो प्रसारित किए जाते हैं. इन रियलिटी शो में कई सारे लोगों की तकदीर का फैसला होता है और कुछ लोगों की तो किस्मत इस कदर बदल जाती है कि वह दुनियाभर में लोकप्रिय और प्रसिद्ध हो जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही रियलिटी स्टार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हर जगह सुर्खियां बटोरी.

42 साल की हो चुकी हैं किम कार्दशियन

दरअसल हम बात कर रहे हैं किम कार्दशियन की. बता दें कि वह न सिर्फ एक रियलिटी स्टार बनी बल्कि सोशलाइट और उद्यमी के साथ-साथ टीवी की एक मशहूर हस्ती में भी शुमार हुई. लेकिन आपको बता दें कि वह हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रही है. बता दें कि 42 साल की उम्र में दुनिया भर में उन्होंने अपना एक नाम बनाया है. लेकिन उन्होंने अपनी शुरुआत पैरिस हिल्टन की स्टाइलिस्ट के तौर पर ही की थी.

रियलिटी शो से स्टार बनी किम कार्दशियन

किम कार्दशियन ने साल 2007 में सेक्स टेप मामले के कारण काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी. किम के एक्स बॉयफ्रेंड रे जेनर ने उन्हीं की निजी वीडियो को वायरल कर दिया था. बता दें कि वह टीवी के इतिहास में सबसे लंबे चलने वाले रियलिटी शो में से एक 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन' का भी हिस्सा रही है. इसके अभी तक 20 सीजन रिलीज कर दिए गए हैं. इस रियलिटी शो में कार्दशियन फैमिली के बारे में काफी दिलचस्प बातों को बताया जाता है.

किम कार्दशियन की नेटवर्थ

अगर हम किम कार्दशियन की नेटवर्थ की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह अपने शो और इंटरव्यू के साथ साथ बिजनेस से अच्छा खासा पैसा कमा लेती हैं. कुछ खबरों की माने तो वह 120 करोड़ अमेरिकी डॉलर की नेटवर्थ रखती है. जिसका अगर भारतीय रुपए में देखा जाए तो 98 अरब रुपए से ज्यादा कि वह मालकिन बन चुकी है. यहां तक कि आपको बता दें कि वह लगातार नए नए बिजनेस में भी हाथ आजमा रही है और उनको कामयाबी भी हासिल हो रही है.

किम कार्दशियन हैं 4 बच्चों की मां

जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन आपको बता दें कि किम कार्दशियन के 4 बच्चे भी हैं. जिसमें उनकी बड़ी बेटी नॉर्थ और शिकागो, बेटा सैंट और साम हैं. कान्ये वेस्ट के साथ में 2022 में किम कार्दशियन ने तलाक ले लिया था. बता दें कि दोनों ने 2014 में शादी की थी. किम इससे पहले हॉलीवुड एक्टर डेमोन थॉमस और क्रिस हम्फ्रीज के साथ में भी तलाक ले चुकी हैं. क्रिस हम्फ्रीज के साथ किम का रिश्ता महज 72 दिन ही चल पाया था

Read more about: kim kardashian
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X