..................... Kiara Advani Worked As Teacher In Play School Know Her Net Worth And Real Name - Hindi Filmibeat

टीचर बनकर की नौकरी, फिर एक्टिंग में आजमाया हाथ, आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है ये हसीना

Kiara Advani

Kiara Advani Career: कियारा आडवाणी आज के समय में बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और 31 जुलाई को वह 33 साल की भी होने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने बहुत ही कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना दी है और अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच छा गई है।

कियारा आडवाणी तकरीबन एक दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव है और आपको बता दें कि एक्ट्रेस बनने से पहले वह क्या काम करती थी और आज के वक्त में उनकी कितनी नेटवर्थ है यही आपको आज हम बताने वाले हैं। इतना ही नहीं आज हम आपको कियारा आडवाणी का असली नाम भी बताने वाले हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। हालांकि उन्होंने सलमान खान के कहने पर अपना नाम बदल दिया था और आलिया नाम से पहले ही आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली थी और इसीलिए कियारा आडवाणी ने अपने नाम को बदलने का फैसला लिया था।

कियारा आडवाणी आज के समय में एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और एक वक्त हुआ करता था जब वह स्कूल के बच्चों को पढ़ाया करती थी। बताया तो यह भी जाता है कि वह मुंबई के अर्ली बर्ड प्ले स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए जाती थी और आगे जाकर एक्ट्रेस ने अपने लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास जगह बना ली।

कियारा आडवाणी ने 12वीं कक्षा में ही एक्ट्रेस बनने का सपना देख लिया था और 2009 में रिलीज हुई फिल्म 3 ईडियट्स देखने के बाद में उन्होंने अपने पिता को एक्ट्रेस बनने के लिए कहा था। उन्होंने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में बताया कि "जब मैं 12वीं क्लास में थी तो मैंने अपने पिता को कहा कि मैं एक्ट्रेस बनना चाहती हूं।"

कियारा आडवाणी ने आगे बताया कि "तो मेरे पिता ने कहा कि बॉलीवुड? लेकिन यह कैसे होगा। लेकिन मेरे पिता पहले से ही जानते थे कि मेरे अंदर एक्टिंग का कीड़ा है और मैं ये कर सकती हूं।" इसके बाद में कियारा आडवाणी ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म फगली से अपना डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें जुग जुग जियो और गुड न्यूज़ जैसी फिल्मों में देखा गया।

इसी के अलावा आपको बता दें कि द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार कियारा आडवाणी आज के समय पर 40 करोड़ की मालकिन है और साथ ही साथ वह फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। कियारा आडवाणी एक फिल्म के लिए तकरीबन 3 करोड़ की फीस ले लेती है।

Read more about: kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X