B'day Spcl: सलमान के कहने पर बदला नाम, एडल्ट सीन ने मचाया बवाल, सुपर Hot हैं ये एक्ट्रेस
धोनी की बायोपिक से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अपना 26वां जन्मिदन मना रही हैं। ये एक्ट्रेस एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में साक्षी के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्हें खास पहचान तो नहीं मिली लेकिन उनकी पहली फिल्म सफल जरूर हो गई। वहीं इसके बाद वे अब्बास मस्तान की फिल्म मशीन में नजर आईं.. फिल्म फ्लॉप रही लेकिन उनका आइटम नंबर हिट हो गया। अब तक तो आप पहचान ही गए होंगे कि हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं।
[भारत: सलमान खान ने कैटरीना का स्वैग से किया स्वागत, धमाल मचाएगी ब्लॉकबस्टर जोड़ी]
ये कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हैं। कियारा अपने आइटम नंबर मस्त-मस्त से चर्चा में आई थीं। वहीं उन्हें सबसे ज्यादा सुर्खियां मिलीं एक वेब सीरीज से.. ये वेब सीरीज थी लस्ट स्टोरीज इस सीरीज में उन्होंने एक जबरदस्त बोल्ड सीन दिया था। जिसके बाद एक तरफ उनकी तारीफें हुई वहीं दूसरी तरफ उन्हें काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं। जो भी हो कियारा हेडलाइन्स तक पहुंच गईं।

कियारा बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। ता दें कि, कियारा आडवानी का असली नाम आलिया आडवानी है लेकिन बताया जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के कहने पर अपना नाम आलिया से कियारा किया था। आगे देखें किया आडवानी की बेहद हॉट तस्वीरें और जानें उनके बारे में बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications