कियारा से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, सारा से लेकर आलिया भट्ट तक, सभी ने अनोखे अंदाज में किया 'मां' को बर्थडे विश!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन आजकल बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। फिल्म एक्ट्रेस अपनी मदर्स को अनोखे अंदाज में बर्थ-डे विश करती नजर आ रही हैं। आइए जानें कौन हैं ये हसीनाएं।
मलाइका अरोड़ा
बीते दिन यानी वीरवार को मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी मां को बर्थडे विश किया। इस दौरान वे उन्होंने कई तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वे अपनी मां के साथ नजर आ रही है। कहीं उन्होंने अपनी मां की सिंगल फोटो पोस्ट की तो कहीं अपनी फैमिली फोटो पोस्ट की, जिसमें उनके मम्मी-पापा और बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आ रही है।
कियारा आडवाणी
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी अपनी मां को कुछ ऐसे ही अंदाज में बर्थडे विश किया। 22 फरवरी को कियारा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें वे अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी मम्मी के साथ कुछ फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे टू माय लविंग, केयरिंग, प्रेयरिंग मदर। इसी के साथ कियारा ने अपनी भाई और मां के साथ और एक अपनी फैमिली फोटो भी पोस्ट की है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में वे अपनी मां को किस करती हुई नजर आईं।
सारा अली खान
9 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी अपनी मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं अमृता को जन्मदिन की बधाई देती नजर आई थीं। इस दौरान सारा ने अपनी मां के साथ दो फोटो पोस्ट की, जिसमें वे दोनों कैमरे के आगे पोज देती दिखीं। इन फोटोज को पोस्ट करते हुए सारा अली खान ने लिखा था, हैप्पी बर्थडे टू माय ऑल वर्ल्ड।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने 9 जनवरी को अपनी मां और बहन के साथ गेट-टुगेदर के दौरान कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। बेशक ये फोटोज अनन्या की मां भावना पांडे के जन्मदिन की नहीं थी लेकिन यह बेहद खूबसूरत गेट-टुगेदर की थी जिसमें वे अपनी फैमिली के साथ, अपनी छोटी बहन के साथ और अपनी मॉम और सिस्टर के साथ नजर आ रही है। एक फोटो में उनके पिता और एक्टर चंकी पांडे भी नजर आ रहे हैं। इस फैमिली रि-यूनियन की फोटो को इंस्टा फैंस ने खूब पसंद किया था।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी 25 अक्टूबर को अपनी मां को बर्थ-डे विश करते हुए अपनी मां के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी और इसी के साथ अपनी मां सिंगल फोटो भी शेयर की थी।


Click it and Unblock the Notifications