..................... Kiara Advani reveals bedroom secrets and she wants 3 things on her bed - Hindi Filmibeat

बेडरूम में इन 3 चीज़ों की शौक़ीन हैं कियारा आडवाणी, रोज करते हैं इनका इस्तेमाल..

Kiara Advani

कॉफी विद करण का आठवां सीजन चल रहा है और आपको बता दें कि यहां पर कई सारे बेहतरीन कलाकारों ने अपने निजी जीवन से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में खुलकर बात की। लेकिन हाल ही के एपिसोड में शो में कियारा आडवाणी और विक्की कौशल पहुंचे। इस दौरान कियारा आडवाणी ने बेडरूम सीक्रेट शेयर किए। जिनको सुनकर विक्की भी काफी ज्यादा हैरान रह गए थे

कियारा आडवाणी ने बेडरूम सीक्रेट्स किए रिवील

दरअसल आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने अपने और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बेडरूम सीक्रेट को सभी के सामने रिवील कर दिया। करण जौहर ने एक्ट्रेस से सवाल किया कि ऐसी क्या तीन चीज हैं जिनको वह अपने बेडरूम पर इस्तेमाल किया करती हैं? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा तकिया, मेरा कंबल और मेरा पति।

कियारा की बात सुन करण और विक्की हुए हैरान

कियारा आडवाणी इस जवाब को बोलते बोलते हंसने लग जाती हैं और आंख बंद कर लेती हैं। एक्ट्रेस की इन बातों को सुनकर विक्की और करण जौहर दोनों ही हैरान रह जाते हैं। इसके बाद में कियारा आडवाणी अपनी बात को संभालने की कोशिश करती है और कहती है कि हां मैं उनको गले लगाती हूं।

कियारा से बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं सिद्धार्थ

कियारा आडवाणी ने तो यह भी बताया कि सिद्धार्थ बात-बात पर उनसे गुस्सा हो जाया करते हैं और अक्सर वह उनको मनाया करती हैं। बाद में करण जौहर ने शो के दौरान यह भी कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का नेचर मुंह फुलाने वाला है और एक्ट्रेस ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी। कियारा आडवाणी के इन जवाबों को सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

Read more about: kiara advani siddharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X