स्कूल में बच्चों के डायपर बदल चुकी हैं कियारा आडवाणी, बोलीं- फिल्मों में ऐसे काम अनुभव

Kiara Advani

Kiara Advani Shocking Revelation: कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री के खूबसूरत और टॉप अभिनेत्री बन चुकी है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने एक्टिंग डेब्यु से पहले स्कूल में काम किया। स्कूल में काम करने का एक्सपीरियंस उनको एक्टिंग में भी बहुत काम आया।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें रेडियो सिटी के साथ बातचीत करते देखा गया और यहां पर उन्होंने अपने पुराने अनुभव को भी साझा किया। कियारा आडवाणी ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मैंने अपनी मां के साथ में एक स्कूल में काम किया है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कियारा आडवाणी की मां ने छोटे बच्चों के लिए एक स्कूल खोला हुआ है। इस स्कूल में नर्सरी भी है और वहां पर कियारा आडवाणी न सिर्फ बच्चों के साथ में नर्सरी राइम गाया करती थी बल्कि वह बच्चों के डायपर भी बदल चुकी हैं। इस बात का खुलासा कियारा आडवाणी ने खुद किया है।

कियारा आडवाणी ने यह भी बताया कि कैसे स्कूल का यह एक्सपीरियंस उनको एक्टिंग में भी काफी काम आया। अभिनेत्री ने इस पर कहा कि "मैंने अपनी दो फिल्मों 'गुड न्यूज़' और 'कबीर सिंह' में प्रेग्नेंट होने का सीन किया और उसके लिए मुझे बहुत मदद मिली।" कियारा आडवाणी अपनी एक्टिंग के लिए भी काफी पसंद की जाती है।

अगर हम कियारा आडवाणी के करियर की बात करें तो आखरी बार उन्हें 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। जिसे पिछले साल रिलीज किया गया था और उनके साथ में इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड किरदार में थे। इस साल एक्ट्रेस को रामचरण की फिल्म 'गेम चेंजर' में देखा जाने वाला है। खबरों के अनुसार बाद में वह ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' में भी नजर आने वाली है।

Read more about: kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X