98 हज़ार की फ्लोरल ड्रेस पहने दिखीं सिद्धार्थ की दुल्हनिया, बोल्ड लुक को देख थम जाएंगी सांसें

इन दिनों कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी काफी ज्यादा फैंस को पसंद आ रही है. बता दे कि दोनों को एक पावर कपल के रूप में बॉलीवुड में देखा जा रहा है. कियारा आडवाणी की एक्टिंग के साथ-साथ वह अपनी खूबसूरती को लेकर भी जानी जाती हैं. यहां तक के लोग उन्हें नेशनल क्रश भी कहने लगे हैं. लेकिन आपको बता दें कि 18 अगस्त 2023 को जब फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने अपना 50 व बर्थडे सेलिब्रेट किया तो मुंबई में एक स्टार-स्टडेड पार्टी में एक्ट्रेस ने शिरकत की. जहां पर वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ में नजर आई थी.
बर्थडे पार्टी में सिद्धार्थ के साथ पहुंचे कियारा आडवाणी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन पेज और पैपराजी द्वारा शेयर की गई कुछ तस्वीरें और वीडियो बर्थडे पार्टी की वायरल हो रही थी. जहां पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक साथ में पोज देते हुए नजर आए. इन तस्वीरों में सिद्धार्थ ने डिजिटल प्रिंटेड शर्ट के साथ में कैजुअल ब्लैक पैंट पहना हुआ था और वह काफी ज्यादा हैंडसम नजर आ रहे थे. दूसरी तरफ कियारा आडवाणी ने फ्लोरल प्रिंटेड मिडी ड्रेस पहनी हुई थी. जिसमें वह काफी ज्यादा हॉट लग रही थी.
98000 की पहली प्रिंटेड मिडी ड्रेस
कियारा आडवाणी की इस फ्लोरल प्रिंटेड मिडी ड्रेस में सॉफ्ट बैलूम्स का एक कोलाज बना हुआ था. जो कि एक मिडी के हेम की तरह ही फेडेड नजर आ रहा था. इसमें बैक पैनल वाली बस्टीयर इंस्पायर्ड चोली और एक ए लाइन स्कर्ट भी नजर आ रही थी. लेकिन कुछ रिसर्च करने के बाद में पता चला कि यह ड्रेस लग्जरियस क्लॉथिंग ब्रांड जिम्मरमैन की है. इसी ब्रांड के आधिकारिक वेबसाइट पर यह ड्रेस उपलब्ध है और इसकी कीमत 1179 अमेरिकी डॉलर यानी कि 98,103 रुपए दिखाई जा रही है.


Click it and Unblock the Notifications