कियारा आडवाणी की हमशक्ल का वीडियो वायरल, हर कोई देख हुआ दंग, लोग बोले- सिद्धार्थ मल्होत्रा की साली...

Kiara Advani Doppelganger: कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती पर लाखों लोग दीवाने हैं। कियारा आडवाणी ने इंडस्ट्री में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और उनकी एक्टिंग को लेकर भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। साथ ही साथ कियारा आडवाणी की फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।
लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में कियारा आडवाणी के हमशक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है और वह बिल्कुल कियारा आडवाणी जैसी दिखाई दे रही है। उनके लुक्स से लेकर आंखों और खूबसूरती के साथ-साथ मुस्कुराहट भी हूबहू कियारा आडवाणी जैसी है।
दरअसल आपको बता दें कि कियारा आडवाणी की हमशक्ल का जो यह वीडियो वायरल हो रहा है उसे काजल सिंह नाम की एक लड़की ने शेयर किया है। इस वीडियो पर भी अभी तक 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और इसका सिलसिला लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। लोग तो कमेंट में भी उन्हें कियारा आडवाणी की हमशक्ल कह रहे हैं।
कियारा आडवाणी की इस हमशक्ल के वीडियो पर लगातार लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "19-20 का ही फर्क है।" एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "कबीर सिंह में यही थी।" एक दूसरा यूजर इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि "सिद्धार्थ मल्होत्रा की साली।"


Click it and Unblock the Notifications