..................... Kiara advani grand father saeed jaffrey played amrita singh father role made guiness world record - Hindi Filmibeat

कियारा आडवाणी के दादा ने अदा किया था अमृता सिंह के पिता का रोल, बनाया था ऐसा रिकॉर्ड कि कोई नही तोड़ पाया

Kiara advani saeed jaffrey

आज हम आपको बॉलीवुड के उन दिग्गज अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड पर भी अपना राज किया। उनके निभाए गए किरदारों को आज भी लोग भूले नहीं भूल पाए हैं। वह खुद को अपनी पत्नी का गुनहगार मानते थे और इस एक्टर ने प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा खासा नाम कमाया था। लेकिन इनका निजी जीवन सफल नहीं हो पाया।

दरअसल आज हम बात करने वाले हैं हिंदी सिनेमा में राम लखन और जुदाई जैसी फिल्मों में काम करने वाले सईद जाफरी की। उन्होंने अपनी एक्टिंग के बलबूते पर इंडस्ट्री में अपना अच्छा खासा नाम कमाया था। इसी के चलते वह एक इंटरनेशनल एक्टर भी बन गए थे। सईद जाफरी को एक बहुत ही स्टाइलिश अभिनेता माना जाता था और उनकी पहली पत्नी बहुत ही सिंपल थी। एक्टर ने अपनी पहली पत्नी को सिर्फ इसीलिए छोड़ क्योंकि वह हाई स्टैंडर्ड वाली लेडी नहीं थी।

सईद जाफरी को उम्र भर इस बात का पछतावा रहा और बच्चों ने भी उनका साथ छोड़ दिया। एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह खुद को अपनी पहली पत्नी का गुनहगार मानते हैं। सईद जाफरी का बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी से भी खास कनेक्शन माना जाता है। दरअसल कियारा आडवाणी की मां सईद जाफरी के भाई हामिद और उनकी पहली पत्नी की बेटी है।

इसीलिए इस लिहाज से कियारा आडवाणी, सईद जाफरी की पोती लगेंगी। सईद जाफरी को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था और उन्होंने अपने करियर में साइड रोल निभाए। लेकिन उनका किरदार लीड रोल पर भी भारी पड़ जाता था। दरअसल अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो से की और धीरे-धीरे उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू किया। आज के वक्त में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है।उन्हें एकमात्र ऐसा बॉलीवुड अभिनेता कहा जाता है जिन्होंने सबसे ज्यादा हॉलीवुड में काम किया।

Read more about: kiara advani saeed jaffrey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X