8 महीने की उम्र में फेस किया कैमरा, आज ये बच्ची एक फ़िल्म के लेती है करोड़ों रुपए, पहचाना क्या?

Kiara Advani Childhood Photo

Kiara Advani Childhood Photo: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीर वायरल होती हुई नजर आ जाती है और आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर दिखाने वाले हैं, जो आज बड़ी हीरोइन बन चुकी है। इतना ही नहीं वो अब एक फिल्म के लिए करोड़ों का चार्ज लेती है। अगर आप भी नहीं पहचान पाए हैं तो यह और कोई नहीं बल्कि कियारा आडवाणी है।

सभी को पता है कि कियारा आडवाणी ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'फगली' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद में उन्हें असल पहचान उनकी दूसरी फिल्म 'एमएस धोनी' से मिली थी। हालांकि फिल्म 'फगली' से पहले भी उन्होंने कैमरा फेस किया हुआ है। वह जब 8 महीने की थी तो उन्होंने अपनी मां के साथ बेबी क्रीम की ऐड में काम किया था।

इस बारे में भी बहुत कम लोग जानते होंगे कि कियारा आडवाणी ने मास मीडिया की डिग्री हासिल की हुई है और महान बॉलीवुड एक्टर अशोक कुमार की प्रपुती के अलावा वह सईद जाफरी की पोती भी है। कियारा आडवाणी जितनी अच्छी अभिनेत्री है वह उतनी ही कमाल की सिंगर भी है। हालांकि अभी तक उन्होंने किसी भी फिल्म में गाना नहीं गाया।

कियारा आडवाणी को एक्टिंग के साथ-साथ शॉपिंग करना भी बहुत पसंद है। यह उनका फेवरेट 'मी टाइम' है और इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया था। अगर हम एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखरी बार उन्हें 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था और अब जल्दी ही उन्हें रणबीर सिंह के साथ 'डॉन 3' में भी देखा जाएगा।

Read more about: kiara advani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X