..................... Kiara Advani birthday special actreess changed her name after salman Khan suggested her। कियारा आडवाणी जन्मदिन सलमान खान के कहने पर एक्ट्रेस ने बदला था अपना नाम - Hindi Filmibeat

कियारा आडवाणी B'Day Special: इस सुपरस्टार के कहने पर आलिया आडवाणी से बनी थीं कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी ने पिछले कुछ सालों में अपनी मेहनत और टैलेंट से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है। आज की तारीख़ में वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। 'कबीर सिंह', 'गुड न्यूज़', 'भूल भुलैया 2', 'शेरशाह' और 'जुग जुग जीयो' जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा कियारा आडवाणी रह चुकी हैं। कियारा आडवाणी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

फैशन पंडितों की नज़र में भी कियारा आडवाणी का फैशन गेम हमेशा टॉप पर रहता है। कियारा आडवाणी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। कियारा आडवाणी के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो उनके फैंस भी नहीं जानते हैं। जैसे कि, बहुत कम लोग जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असल नाम कियारा नहीं है।

kiara-advani-birthday-special-actreess-changed-her-name-after-salman-khan-suggested-her

सलमान ने बदला नाम
जी हां, कियारा आडवाणी का असल नाम आलिया है लेकिन सलमान ख़ान ने उन्हें अपने नाम को बदलने की सलाह दी थी। 'फीट अप विद द स्टार्स' में कियारा आडवाणी ने कहा था, 'आलिया मेरा पहला नाम है, लेकिन सलमान ख़ान ने यह नाम आलिया भट्ट की वजह से बदलने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि एक ही नाम की दो हिरोइन बॉलीवुड में नहीं रह सकती है। उन्होंने मुझे नाम बदलने की सलाह दी और मैंने अपना नाम कियारा रखा। अब तो मेरे पैरेंट्स भी मुझे कियारा के नाम से बुलाते हैं।'

सलमान से ख़ास है रिश्ता
दरअसल, कियारा आडवाणी और उनके पैरेंट्स भले फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हों लेकिन कियारा आडवाणी की मां ज़ेनेविव आडवाणी और सलमान ख़ान साथ-साथ बड़े हुए हैं और काफी अच्छे दोस्त हैं। कियारा आडवाणी की मौसी शाहीन ज़ाफरी और सलमान ख़ान एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X