कियारा आडवाणी की मौसी थी सलमान खान की पहली GF, 19 साल की उम्र में इश्क कर बैठे थे भाईजान

Salman Khan First Girlfriend Shaheen Jaffrey

सलमान खान का अभिनय और उनकी फिल्में उनके नाम से ही चल जाती है. लेकिन आपको बता दें कि इससे भी ज्यादा उनकी निजी जिंदगी और लव लाइफ के काफी ज्यादा चर्चे बने रहते हैं. सलमान खान ने कई सारी एक्ट्रेसेस को डेट किया लेकिन आज तक उन्होंने शादी नहीं की. बता दें कि उनकी लाइफ में कई सारी लड़कियां आई जैसे कि सोमी अली और संगीता बिजलानी. लेकिन फिर भी उनकी जिंदगी में कोई भी एक्ट्रेस टिक नहीं पाई. लेकिन हमेशा से ही सलमान खान के फैंस के मन में सवाल रहता है कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी. तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं...

आखिर कौन है सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड?

सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड की बात की जाए तो आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि बॉलीवुड के भाईजान की पहली गर्लफ्रेंड है लीजेंडरी एक्टर अशोक कुमार की नातिन और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की मौसी शाहीन जाफरी को माना जाता है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान और शाहीन जाफरी दोनों ही एक दूसरे के बेहद ही करीब थे. इतना ही नहीं एक्टर तो उनके प्यार में पूरी तरीके से दीवाने हो गए थे और उन्होंने अपने घर वालों को भी शाहीन से मिलवा दिया था.

शाहीन का सलमान खान कॉलेज के बाहर घंटों किया करते थे इंतजार

सलमान खान के बारे में तो यह भी बताया जाता है कि जब शाहीन कॉलेज में पढ़ा करती थी तो सलमान खान उनके इंतजार में घंटों कॉलेज के बाहर खड़े रहते थे. यह उस वक्त की बात है जब एक्टर बॉलीवुड में काम नहीं किया करते थे उन दिनों वह सिर्फ और सिर्फ 19 साल की हुआ करती थी. सलमान खान उन दिनों मुंबई में सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ा करते थे और सेकंड ईयर के स्टूडेंट भी माने जाते थे. इतना ही नहीं उन्हीं दिनों एक्टर को शाहीन से पहली नजर में ही प्यार हो गया था और एक्टर के परिवार को भी शाहीन काफी ज्यादा पसंद आ गई थी. लेकिन अचानक से ऐसा क्या हुआ कि दोनों एक साथ नहीं आ पाए. तो चलिए जानते हैं...

संगीता के आने पर एक्टर ने शाहीन से किया ब्रेकअप

दरअसल आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जब सलमान खान और शाहीन की लाइफ में संगीता आती है तो एक्टर की पूरी जिंदगी बदल जाती है. इतना ही नहीं वह शाहीन से अपने लगाव को खत्म करने की कोशिश करते हैं और धीरे-धीरे उनका ब्रेकअप हो जाता है. लेकिन आपको बता दें कि जब संगीता और सलमान दोनों एक दूसरे से मिले थे तो एक्ट्रेस उन दिनों ब्रेकअप का दर्द झेल रही थी. जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1980 में मिस इंडिया बन चुकी संगीता बिजलानी ने उस समय बॉयफ्रेंड बिंजू अली से ब्रेकअप कर लिया था.

10 साल बाद संगीता और सलमान का हुआ ब्रेकअप

बताया तो यह भी जाता है कि जब सलमान और संगीता एक दूसरे से मिले थे तो एक्ट्रेस का उन दिनों ब्रेकअप हो चुका था और वह दोनों सितारे एक ही हेल्थ क्लब में जाते थे जब उनकी मुलाकात हुई थी. दोनों में फिर दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. यह दोनों का प्यार 10 साल तक चला लेकिन शादी नहीं हो पाई. सलमान खान की जिंदगी में सोमी अली आ गई थी और संगीता से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था. जिसके बाद में संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी की. लेकिन यह शादी टिक नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया था.

More from Filmibeat

Read more about: kiara advani salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X