बहन अंशुला कपूर संग खुशी कपूर ने बनवायी मैचिंग टैटू, दोनों के बीच है गहरी बॉन्डिंग

बोनी कपूर की बड़ी बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भले ही फिल्मों में काम ना करती हो लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में जरूर बनी रहती हैं। अंशुला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके फैन फॉलोइंग की संख्या भी काफी ज्यादा है। 29 दिसंबर को अंशुला कपूर ने अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अंशुला कपूर को उनके फैंस, दोस्तों और परिवार की तरफ से ढेर सारी विशेज मिली। सोशल मीडिया पर ही भाई अर्जुन कपूर ने अंशुला के साथ एक क्यूट सी फोटो शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया तो बहन जान्हवी कपूर ने भी अपने साथ अंशुला की एक अनसीन फोटो शेयर कर विश किया। लेकिन सबसे खास गिफ्ट खुशी कपूर ने अपनी बहन को दिया है।

जान्हवी ने बहन अंशुला को बताया हर किसी की सनशाइन :
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर बहन अंशुला कपूर को विश किया। अपने साथ एक अनसीन फोटो शेयर करने के साथ ही जाह्नवी ने एक प्यारा सा नोट भी शेयर किया है। जान्हवी ने अंशुला के लिए अपनी विश में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे हर किसी की सनशाइन और बैकबोन। मुझे उम्मीद है कि आप दूसरों को जितनी खुशी और प्यार देती हैं, वह आपको कई गुना वापस मिलें। आप पूरी दुनिया डिजर्व करती हैं। आप जानती हैं मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। मेरी फेवरीट।" वहीं भाई अर्जुन कपूर ने अंशुला के साथ बचपन की बेहद क्यूट सी फोटो शेयर किया है। और साथ ही अर्जुन ने बहन को विश करते हुए लिखा है, "मेरी को-राइडर। अच्छा-बुरा जो भी हो, हम साथ में हैं। हैप्पी बर्थडे छोटी बहन।"

खुशी कपूर ने बनवाया मैचिंग टैटू :
अंशुला कपूर को मिले सभी बर्थडे विश और गिफ्ट्स में से खुशी कपूर का गिफ्ट निश्चित रूप से बेहद खास है। खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अंशुला कपूर को टैग करते हुए एक तस्वीर पोस्ट किया है जिसमें दोनों बहने अपना मैचिंग टैटू फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस फोटो के साथ खुशी ने बहन अंशुला के लिए अपने विश में लिखा है, "मेरी फेवरेट इंसान अंशुला को जन्मदिन की बधाई। तुमने मुझे कम्प्लीट किया है।" इसी बात को दोनों बहनों का टैटू भी बता रहा है। खुशी और अंशुला कपूर के टैटू में पजल के दो टुकड़े बने हुए हैं जो एक-दूसरे से जुड़ने पर कंप्लीट हो जाते हैं। इस तस्वीर को देखकर ही फैंस को समझ में आ गया कि खुशी कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर से कितना गहरा बॉन्ड शेयर करती हैं। अंशुला ने भी खुशी कपूर के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट करके लिखा है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

आपस में काफी स्ट्रांग है चारों भाई-बहनों की बॉन्डिंग :
अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर बोनी कपूरी की पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे और जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बोनी कपूरी की दूसरी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिवंगत श्रीदेवी की बेटियां हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में चारों भाई-बहनों की आपस में नहीं बनती थी लेकिन श्रीदेवी की असामयिक मौत के बाद अर्जुन और अंशुला कपूर ने बड़े भाई-बहनों की तरह दोनों बहनों को संभाला और सहारा दिया। इसके बाद से ही चारों भाई-बहनों का आपसी प्यार बढ़ने लगा और आज चारों एक-दूसरे के साथ काफी मजबूत बॉन्ड शेयर करते हैं। चारों भाई-बहनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











