तंगी से जूझ रहा था ये सुपरस्टार, सेहरा खरीदने तक के नहीं थे पैसे, फिर पड़ा ऐसा लड़की से पाला कि...

शत्रुघन कुमार यादव जिन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव के नाम से जाना जाता है. बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सबसे बड़े सिंगर माने जाते हैं. वह एक सिंगल ही नहीं बल्कि अभिनेता और डांसर के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं.
साथ ही साथ उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा सफलता हासिल की. यहां तक कि उन्होंने अपनी गायकी की वजह से भी दर्शकों का दिल जीत लिया. लेकिन आज हम आपको खेसारी लाल यादव के संघर्ष और उनकी जिंदगी में अच्छे दिन कैसे आए इस बारे में आपको बताने वाले हैं.
खेसारी लाल यादव के जीवन में इस महिला ने भरी खुशियां
भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव आज के वक्त पर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं और आपको बता दें कि उनके गाने भी एक से बढ़कर एक हिट हो जाते हैं. फैंस द्वारा भी उन्हें खूब प्यार दिया जाता है. लेकिन आपको बता दें कि वह अपनी नई जिंदगी के चलते भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि खेसारी लाल यादव के जीवन में तरक्की तभी आने लगी जब उनकी लाइफ में एक महिला की एंट्री हुई. दरअसल हम बात कर रहे हैं चंदा देवी की. क्योंकि वह खेसारी लाल यादव के लिए एक लकी चार्म बनकर आई.
एक्टर ने आर्थिक तंगी के चलते बेचा है लिट्टी चोखा
एक ऐसा दौर भी आया था जब खेसारी लाल यादव काफी ज्यादा आर्थिक तंगी से परेशान हो चुके थे. उन्होंने शुरुआती करियर में काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना किया. यहां तक कि एक गायक और स्टार बनने के लिए शुरुआत में पहनना चाहिए होता है. जिस वजह से उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए लिट्टी चोखा तक बेचा है. इसी बीच खेसारी लाल यादव की शादी माता पिता ने चंदा देवी से तय कर दी थी. इस बात का एक्टर ने खुद खुलासा किया था कि शादी के वक्त पर शादी का सेहरा बांधने तक के उनके पास में पैसे नहीं थे.
शादी में पहनने के लिए नहीं था सेहरा
इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव ने तो यह तक बताया कि उनके ससुर ने चार भैंस भेजी और उसके बाद में दूल्हे के कपड़े और सहरा बनवाया गया था. बता दें कि दोनों की शादी ₹11000 में निपट गई थी और ससुराल की ओर से तिलक में ₹11000 एक्टर को प्राप्त हुए थे. लेकिन खेसारी लाल यादव के पिता इस सब के खिलाफ थे. उन्होंने बताया कि उनके सातों भाइयों में से किसी के भी तिलक में पैसे नहीं लिए गए हैं तो इसीलिए उन्होंने बाद में उन पैसों को लौटा दिया था.
चंदा देवी से शादी के बाद एक्टर की चमकी किस्मत
चंदा देवी के साथ में शादी करने के बाद में खेसारी लाल यादव ने खूब मेहनत की और लोकप्रियता हासिल की. बता दें कि आज के वक्त पर दोनों ही खुशी पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे बन चुके हैं और हर तरफ और उनके नाम का बोलबाला है. भोजपुरी इंडस्ट्री में जिस भी फिल्म में उनका गाना चला जाता है वह फिल्मी सुपरहिट हो जाती है.


Click it and Unblock the Notifications

