कभी सड़कों पर बेचा लिट्टी-चोखा, 5 रुपए बचाने के लिए फुटपाथ पर बिताई रात, आज ये एक्टर है करोड़ों का मालिक

Khesari Lal Yadav Net Worth: खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं और आपको बता दें कि इस मुकाम को प्राप्त करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। आज के समय में उनकी फिल्मों से लेकर गानों तक को भी काफी पसंद किया जाता है। एक वक्त था जब खेसारी लाल यादव 5-10 रुपए के लिए भी तरसा करते थे। लेकिन आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
खेसारी लाल यादव को भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे टैलेंटेड एक्टर माना जाता है। बता दे कि वह अभिनय के साथ-साथ गायकी को लेकर भी काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनकी जिंदगी में काफी गरीबी थी। उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। अपनी स्ट्रगल स्टोरी पर उन्होंने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बात की थी।
खेसारी लाल यादव ने इस पॉडकास्ट के दौरान बताया कि चाचा और ताऊ के सभी बच्चों को मिलाकर वह सात भाई थे। लेकिन जब उनकी चाची का निधन हो गया था तो उनके बच्चों का ध्यान भी खेसारी के माता-पिता ने ही रखा। तब उनके परिवार भी बहुत गरीब हुआ करता था। आलम तो यह था कि सातों भाई बहन एक ही पेंट को पहना करते थे।
खेसारी लाल यादव ने बताया कि भले ही तब गरीबी थी लेकिन जिंदगी में बहुत सुकून था। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अपनी गायकी और अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच में खास पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव ने एक वक्त पर सड़कों पर लिट्टी चोखा भी बेचा है।
खेसारी लाल यादव ने बताया कि जब भी कोई स्टेज पर उनको ₹10 भी देता है तो वह बहुत खुशी से उसको रख लेते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन ₹10 की कीमत वह बहुत अच्छे से जानते हैं। एक्टर ने बताया कि एक बार वह मोतिहारी में फुटपाथ पर सोए और सिर्फ ₹5 बचाने के लिए मई महीने की तपती गर्मी में बस की छत पर सफर भी कर चुके हैं।
खेसारी लाल यादव ने बताया कि ₹5 को बचाने के लिए उन्होंने भूखे पेट 9 किलोमीटर तक स्टेशन तक पैदल चलना सही समझा। फिर बाद में इस ₹5 से लिट्टी खाई थी। बाद में वह स्टेशन से हुआ को सिर्फ प्रणाम करने के लिए उनके घर पर गए थे क्योंकि एक्टर को पता था कि बुआ के घर जाएंगे तो उनको ₹10 मिल जाएंगे। एक्टर ने बताया कि ₹10 की औकात में अच्छे से जानता हूं।
हालांकि अगर हम खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ की बात करें तो आपको बता दें कि बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट की माने तो वह तकरीबन 14 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वह तकरीबन एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख का चार्ज लेते हैं। यहां तक कि एक भोजपुरी गाने के लिए भी वह 10 से 15 लाख की फीस लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications