जब लड़की बनकर इस एक्टर ने लगाए जमकर ठुमके, तो सोशल मीडिया पर हुआ कांड और फिर...

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीतते आए हैं। फिल्म हो या गाना खेसारी का जलवा बरकारर रहता है। हाल ही में एक्टर ने एक हिट गाना दिया है, इस गाने में खेसारी ने लड़की बनकर ठुमके लगाए हैं और लोगों का दिल जीता है।

खेसारी ने लगाए लड़की बनकर ठुमके-

सबसे पसंदीदा एक्टर खेसारी लाल यादव भोजपुरी एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री का नाम बड़ा नाम हैं। उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। उनकी फिल्में, उनकी एक्टिंग, उनके गाने सभी जमकर धमाल मचाते हैं। फैंस कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं एक्टर की तारीफ करने का।

हाल ही में एक बार फिर से खेसारी लाल यादव ने रिकॉर्ड बना दिया है और भोजपुरी सिनेमा का सबसे हिट गाना दिया है। खेसारी लाल यादव का यह गाना है- 'भातर बा मौगा।' यह गाना यूट्यूब पर अबतक 300 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुका है।

इस शानदार गाने में खेसारी लाल यादव एक हसीन लड़की बनकर ठुमके लगा रहे हैं। उन्होंने अपनी गायकी और परफॉर्मेंस से लोगों को दीवाना बना डाला है। हर कोई उनके इस गाने की ताऱीफ कर रहा है। दरअसल ये गाना 6 साल पहले 2017 में आया था। यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म 'दिलवाला' का है। इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ अक्षरा सिंह भी हैं।

इस धमाकेदार गाने में खेसारी लाल यादव साड़ी पहनकर लड़की बने हुए हैं, उन्होंने माथे बिंदी और होंठों पर लिपस्टिक लगाई हुई है। गाने में खेसारी लाल यादव का ऐसा लुक देखकर अक्षरा सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। अपने इस गाने में लड़की के लुक और ठुमकों से एक्टर ने सबका दिल जीत लिया था।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के किंग-

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के किंग कहे जाते हैं। एक्टर की कोई भी फिल्म हो या गाना हो हमेशा ही हिट जाता है। फैंस एक्टर को काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल यादव की अच्छी फैन फ्लॉइंग है। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्मों के रिलीज का इंतजार उनके चाहने वाले बेसब्री से करते रहते हैं।

ऐसे में खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म 'रंग दे बसंती' का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आ गया है। खेसारी लाल यादव इस लुक में इतना जंच रहे हैं कि उनका यह लुक वायरल हो गया है। इसमें खेसारी लाल यादव एक अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म 'रंग दे बसंती' के निर्माता रौशन सिंह हैं। फिल्म का ट्रेलर और इसकी रिलीज डेट का खुलासा जल्द ही दर्शकों के लिए होने वाला है।

Read more about: khesari lal yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X