सलमान-शाहरुख-अक्षय धरे रह गए, खिड़कीतोड़ कमाई कर गईं साउथ की फिल्में, 10 जबरदस्त Dhamake
भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म की रिलीज के बाद टॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्रीज में ही काफी बदलाव आए हैं। बाहुबली भारत की सबसे बड़ी फिल्म तो है ही साथ ही में ये फिल्म हिंदी ऑडिएंस के बीच भी ताबड़तोड़ चली थी। वहीं इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई एक्टर यश की फिल्म केजीए (कोल्लार गोल्ड माइन्स) भी जबरदस्त चली न सिर्फ साउथ में बल्कि इसके हिंदी वर्जन को भी खिड़कीतोड़ दर्शक मिले।
[सलमान खान के साथ साउथ सुपरस्टार का Dhamaka, पहले ही एंट्री ले चुके ये 10 सितारे]
साउथ फिल्मों के कई हीरो भी बॉलीवुड फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। देखा जाए तो बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों फिल्म इंडस्ट्री मिलकर भारतीय सिनेमा को अलग ही ऊंचाइयों पर ले जाने का प्लान बनाती नजर आ रही हैं। बॉलीवुड फैंस के दिलों में दगह बनाने वाले पहले साउथ सुपरस्टार देखा जाए तो रजनीकांत हैं जिन्हें लोग न सिर्फ सुपरस्टार मानते हैं बल्कि पूजते हैं।

वहीं सिर्फ बाहुबली और केजीएफ ही नहीं साउथ की कई फिल्म हिंदी ऑडिएंस के बीच जबरदस्त मशहूर हुई हैं और इन फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई भी की है। तो चलिए इसी बात पर आपको आगे बता देते हैं टॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने हिंदी ऑडिएंस को भी जबरदस्त इंप्रेस किया और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ डाले-


Click it and Unblock the Notifications











