कंप्लीट KGF सीरीज देखने के लिए करना होगा लंबा इंतजार, सीक्वल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा|

साउथ इंडियन फिल्म ' KGF चैप्टर 1' और ' KGF चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जो इतिहास रचा है, उसे कोई कैसे भूल सकता है। ' KGF चैप्टर 1' से ज्यादा सफलता ' KGF चैप्टर 2' को मिली थी। इस फिल्म ने ऑल ओवर द वर्ल्ड 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फैंस इस फिल्म के अगले पार्ट यानी ' KGF चैप्टर 3' का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'केजीएफ चैप्टर 3' की शूटिंग 2025 में शुरू होगी। लेकिन इस बीच इस फ्रेंचाइजी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस फ्रेंचाइजी में कुल 5 फिल्में बनेंगी।
बॉन्ड जैसी सीरीज बनेगी KGF :
KGF की निर्माता कंपनी होम्बले फिल्म्स ने इसे लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। होम्बले फिल्म्स के फाउंडर और KGF फ्रेंचाइजी के प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने कहा कि KGF को अब एक बॉन्ड जैसी सीरीज बनाया जाएगा और इसके 5 सीक्वल होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, हर सीक्वल यानी हर पार्ट में एक अलग एक्टर होगा। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "KGF के 5 सीक्वल में हर पार्ट में एक अलग एक्टर होगा।" लेकिन KGF के 'रॉकी भाई' यानी यश के फैंस के हताश होने की कोई जरूरत नहीं है। 'KGF 3' में रॉकी भाई के बदलने की कोई संभावना नहीं है। वह इस पार्ट की तैयारियों में लगे हुए हैं। लेकिन विजय किर्गंदुर ने साफ कहा कि KGF चैप्टर 5 में हीरो को बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फ्रैंचाइज फिल्मों में मेन हीरो के बदलने की बहुत संभावना रहती है। मार्वल और डिज्नी की फिल्मों में कुछ पार्ट्स के बाद हीरो या विलेन बदल जाते हैं। इसलिए यश को रिप्लेस ही नहीं किया जा सकता है, ऐसा नहीं है।
सालार में यश कैमियो में आ सकते हैं नजर :
खबर है कि यश प्रभास की फिल्म 'सालार' में एक कैमियो में नजर आएंगे। इस फिल्म को प्रशांत नील ही डायरेक्ट कर रहे हैं और खासबात यह है कि 'सालार' में डायरेक्टर से लेकर क्रू मेंबर्स तक वही हैं, जो ' KGF चैप्टर 2' का हिस्सा रहे, दोनों फिल्मों की कहानी पूरी अलग है। चर्चा है कि प्रशांत नील 'KGF' और 'सालार' की दुनिया को जोड़कर एक नई दुनिया बनाना चाहते हैं। हो सकता है कि 'सालार' में यश नजर आएं। फिलहाल इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। प्रशांत नील ने ' KGF चैप्टर 2' की शूटिंग से पहले ही 'सालार' की शूटिंग शुरू कर दी थी। इसका बजट भी ' KGF चैप्टर 2' के बजट से दोगुना रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications

