KGF2 अधीरा संजय दत्त की जबरदस्त बॅाडी, जेल में बाल्टी से बनाया सिक्स पैक, बर्थडे पर बाबा का जलवा
केजीएफ 2 के अधीरा के खतरनाक लुक में संजय दत्त की पहली झलक ये बताती है कि एक बार फिर से स्क्रीन पर पुराने संजू बाबा लौट कर आयेंगे। संजय दत्त ने हिंदी सिनेमा में कंट्रोवर्सी के साथ फिटनेस और बॅाडी को लेकर भी फैंस खड़ा किए हैं। संजय दत्त की बॅाडी के सामने सलमान खान, टाइगर श्रॅाफ और ऋतिक रोशन जैसे फिट सुपरस्टार्स की रौनक कम हो जाती है।
आज भी संजय दत्त जब भी स्क्रीन पर सामने आते हैं तो अपनी फिटनेस से चौंका जाते हैं। इसका एक नजारा खलनायक, वास्तव, अग्निपथ जैसी फिल्म के साथ संजू बायोपिक में भी दिख चुका है। जो ये बताती है कि संजय दत्त मतलब 8 एब्स वाला सुपरस्टार। आने वाले दिनों में संजय दत्त की भुज द प्राइड ऑफ इंडिया के साथ केजीएफ 2 का इंतजार सभी को है।

लेकिन इससे पहले ये बताना जरूरी है कि इस बार का जन्मदिन संजय दत्त के लिए काफी खास है। संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को सुनील दत्त और नरगिस दत्त के घर पर हुआ। कंट्रोवर्सी संजय दत्त की जिंदगी का बड़ा हिस्सा रही है। ये नहीं भूलना चाहिए कि हाल ही में संजय दत्त ने जिंदगी पर भी विजय पाई है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बाहर आकर संजय दत्त ने 61 साल की उम्र में अपनी हिम्मत और हौसले का परिचय दिया है।


Click it and Unblock the Notifications