अक्षय कुमार के बाद- अब बॉक्स ऑफिस को शाहरुख खान, रणवीर सिंह का इंतजार!
जहां नवंबर में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की वजह से बॉक्स ऑफिस पर खामोशी रही। वहीं, 2.0 ने थोड़ा राहत दिया है। लेकिन दिसंबर महीने में आने वाली फिल्मों की लिस्ट देखी जाए तो यह काफी धमाकेदार महीना साबित हो सकता है। दिसंबर में रिलीज होने वाली है- केदारनाथ, जीरो और सिंबा। ये सभी फिल्में मिलकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है।
साल 2018 की बात की जाए तो यह छोटी फिल्मों के लिए बेहतरीन साल रहा। 100 करोड़ क्लब में कई नए अभिनेता शामिल हुए। वहीं, फिल्म संजू के साथ रणबीर कपूर ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। वहीं, साल की शुरुआत भी पद्मावत की धमाकेदार सफलता के साथ हुई।

नवंबर में जहां आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने लोगों को बुरी तरह निराश किया। वहीं, रजनीकांत, अक्षय कुमार की 2.0 ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जादू किया है। फिल्म अब तक 135 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है।
देखा जाए तो 2018 पूरी तरह से छोटी बजट की फिल्मों का रहा है, जो कंटेंट के मामले में तगड़ी थी। स्त्री, बधाई हो, अंधाधुन, रेड, राजी, हिचकी.. इन सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, रेस 3 जैसी बिग बजट और सुपरस्टार्स वाली फिल्मों को सिरे से नकार दिया।


Click it and Unblock the Notifications