KBC के इस विनर ने पानी की तरह बहा दिए 5 करोड़... लोगो ने भी लूटा, अब दूध बेचकर कर रहे गुज़ारा

कौन बनेगा करोड़पति 15 शो में काफी धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. बता दे कि इस सीजन को पहला करोड़पति मिल चुका है. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले जसलीन कुमार ने एक करोड रुपए जीते और शो में बिग बी को कंटेस्टेंट ने यह भी बताया कि वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. जसलीन की तरह पहले भी कई सारे लोग यहां से करोड़ों रुपए जीतकर जा चुके हैं. इस रकम से कई सारे लोगों की किस्मत चमकी और कई के पैसों को बुरी तरीके से नजर लगी. दरअसल हम बात कर रहे हैं कौन बनेगा करोड़पति सीजन 5 के सुशील कुमार की.
सुशील कुमार ने केबीसी से जीती थी 5 करोड़ की रकम
डीएनए की एक रिपोर्ट की माने तो बिहार से आने वाले सुशील कुमार केबीसी 5 से मिली हुई 5 करोड़ की पूरी रकम हार गए. खुद सुशील कुमार ने अपने फेसबुक पर अपने हालात के बारे में जिक्र किया और बताया. तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि 5 करोड़ जीतने वाले केबीसी 5 के विनर सुशील कुमार के बारे में....
सुशील कुमार को लोगों ने बना डाला बेवकूफ
साल 2011 में कौन बनेगा करोड़पति के पांचवें सीजन में सुशील कुमार ने 5 करोड़ की राशि जीती थी. जो किशोर के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड था. लेकिन सुशील कुमार की इस सफलता को किसी की नजर लग गई और इसीलिए आज वह बहुत ही बदतर हालत में जिंदगी गुजर रहे हैं. सुशील कुमार ने अपने फेसबुक पोस्ट से इस बात का खुलासा किया और बताया कि केबीसी 5 में 5 करोड़ जीतने के बाद उनको कई लोगों ने धोखा दिया. सुशील कुमार ने बताया कि शो में पैसे जीतने के बाद में वह चैरिटी के काम में काफी एक्टिव हो गए और उनके आसपास के लोगों ने उनको बेवकूफ बना दिया.
सुशील कुमार को लोगों ने दिया धोखा
सुशील कुमार ने बताया कि केबीसी में विजेता बनने के बाद में "मैं पूरी तरीके से एक परोपकारी इंसान बन गया था. मैंने गुप्त दान देना शुरू किया और एक महीने में तकरीबन 50000 कार्यक्रमों में भाग भी लिया. इस कारण से कई बार लोगों ने मेरे साथ में धोखा कर दिया और जिसका मुझे बाद में दान देने के बाद पता चला."
दूध बेचकर चला रहे घर
सुशील कुमार ने बताया कि "जब उनके दिवालिया होने की खबर सामने आई तो लोगों ने उनको कार्यक्रमों में बुलाना बंद कर दिया. एक अंग्रेज अखबार के पत्रकार ने इंटरव्यू में अचानक से यह सवाल किया कि इससे मैं चिढ गया था और इसीलिए मैंने उसको बताया कि मेरे सारे पैसे खत्म हो चुके हैं. अब सिर्फ मेरे पास दो गए हैं और मैं दूध बेचकर पैसा कमा रहा हूं."
शराब की लग गई थी लत
इतना ही नहीं सुशील कुमार ने यह भी बताया कि धीरे-धीरे उनको शराब और स्मोकिंग की आदत हो गई और दिल्ली में रहने के समय पर कुछ लोगों के संपर्क में आने के बाद में उन्होंने कई बार शराब का सेवन भी कर लिया था. लेकिन सुशील कुमार अब एक शिक्षक के रूप में कम कर रहे हैं और एक पर्यावरण विद् के रूप में अपनी जिम्मेदारियां को निभा रहे हैं. वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई भी आए थे लेकिन सफल नहीं हो पाए थे.


Click it and Unblock the Notifications