..................... Kavita Ghai at 57 beats malaika arora ageless figure and rekha evergreen beauty Kavita Ghai bold photos - Hindi Filmibeat

57 साल की ये है बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिगर में मलाइका फेल तो जवानी के मामले में 25 की हीरोइने पीछे

kavita ghai

टीवी की मशहूर अभिनेत्री कविता घई अपने सुपरहिट शो 'बेहद' के लिए जानी जाती है. जिसमें उन्होंने जेनिफर विंगेट की मां का किरदार निभाया था. इस शो के बदौलत उन्होंने दर्शकों का बेशुमार प्यार पाया. वैसे तो कविता बेहद कम टीवी शोस में नजर आई है, लेकिन उन्होंने जितना भी काम किया है, उसमें अपनी पहचान बनाई है. उनके एक्टिंग काबिले तारीफ है.

कविता काफी हद तक बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा जैसी दिखाई देती है. इस वजह से उन्हें 'टीवी की रेखा' भी कहा जाता है. टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने वाली कविता काफी समय से पर्दे से दूर है.

बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह मेकअप और हेयर स्टाइलिस्ट थी. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 के टीवी शो 'दोस्ती' यारियां और मनमर्जियां से की थी. शो में उनके निभाए गए किरदार 'पियाली' को काफी पसंद किया गया था जो एक टीवी का पॉपुलर चेहरा बन गया.

फिल्मों की बात करें तो उनकी पहली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' थी. जिसमें वह रितु पुरी के किरदार में नजर आई थी. इसके बाद उन्होंने 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और 'लव आज कल टू' जैसी फिल्मों में भी काम किया है. कविता को ज्यादातर मां के रोल में देखा गया है. हालांकि इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है.

फिल्म लव आजकल टू में मां के किरदार के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं एक साथ दो जगह पर मां की भूमिका निभा रही हूं. गौर करने वाली बात यह है कि दोनों जगह में कार्तिक की मां का रोल प्ले कर रही हूं. लव आजकल टू में 'कार्तिक आर्यन' की मां और हमारे नए शो में कार्तिक पूर्णिमा में 'हर्ष नागर' की मां.

Read more about: kavita ghai television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X