कौन हैं क्रिकेटर राहुल चाहर की एक्स वाइफ ईशानी जौहर? बेहद लंबा रिश्ता लेकिन 4 साल में टूट गई शादी

Who is Ishani Johar? भारतीय क्रिकेटर राहुल चाहर इस वक्त अपने खेल को लेकर नहीं बल्कि निजी जिंदगी और उनके बिगड़े रिश्तों को लेकर खबरों में हैं। बता दें कि उनका तलाक हो गया है और काफी कम उम्र में उनकी पत्नी ने ईशानी जौहर ने उनको छोड़ दिया है।

Who is Ishani Johar

बता दें कि राहुल चाहर काफी सोशल मीडिया पर रहते हैं लेकिन उन्होने इस पूरे मामले में बात की थी। उनके तलाक का मामला कोर्ट में करीब 15 महीनों तक चला था और बाद में दोनों अलग हो गए। अगर आपको इनकी स्टोरी पता चलेगी तो वो निश्चित रूप से हैरान करने वाली है। काफी कम लोग जानते हैं कि राहुल चाहर की पत्नी ईशानी कौन हैं?

कौन हैं ईशानी जौहर?

ईशानी जौहर भी काफी मशहूर हैं और वो एक फैशन डिजाइनर हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि कई सालों का पुराना रिश्ता था दोनों का लेकिन शादी 4 साल से ज्यादा नहीं चल पाई। खबरें की मानें तो बचपन से एक दूसरे को जानते थे। ईशानी और राहुल ने साल 2022 में शादी की थी और उनकी सगाई 2019 में हुई थी और तब कोविड के कारण शादी टल गई थी। पता चला है कि दो साल तक सब कुछ अच्छा रहा लेकिन जैसे 2024 आया इनके रिश्तों में खटास आना शुरु हो गई। हालांकि इसके कारण क्या थे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल साल 2026 में दोनों अलग हो गए और ये सभी के लिए काफी चौकाने वाला फैसला है।

राहुल चाहर ने किया था तलाक का ऐलान

राहुल चाहर ने 20 फरवरी को तलाक का ऐलान करते हुए लिखा, "मैंने कम उम्र में ही शादी कर ली थी, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को या उस जीवन को पूरी तरह समझ पाता जिसे मैं वास्तव में जीना चाहता था। इसके बाद के वर्षों में मुझे कई ऐसे सबक सीखने को मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी, और पिछले पंद्रह महीने अदालतों के चक्कर लगाने, धैर्य, सहनशीलता और सच्चाई से मिलने वाली ताकत सीखने में बीते हैं।"

इसके अलावा राहुल ने लिखा, ''आज मेरे जीवन का वह अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो रहा है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मेरे अंतिम निर्णय के साथ मामला सुलझ गया है, जिसमें मुझे काफी कीमत चुकानी पड़ी, और इस तरह मेरे जीवन का यह चरण समाप्त हो गया है। मैं इस अध्याय को क्रोध या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ समाप्त कर रहा हूँ। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं बने होते, वे हमें जगाने, सिखाने और रूपांतरित करने के लिए होते हैं। मैं अब और अधिक समझदार, आत्म-जागरूक और उस जीवन के प्रति आश्वस्त होकर आगे बढ़ रहा हूँ जिसे मैं बनाने का हकदार हूँ।''

ये अंत नहीं है

राहुल ने आखिरी में लिखा कि, "यह अंत नहीं है। यह एक मुक्ति है। एक नई शुरुआत है। एक वादा है कि अब से मैं जो कुछ भी बनाऊँगा, वह आत्मसम्मान, शांति और बेहतर विकल्पों पर आधारित होगा। मैं अपने साथ कोई कड़वाहट नहीं, बल्कि सीख, गरिमा और फिर से शुरुआत करने का साहस लेकर जा रहा हूँ। आपका राहुल चाहर।"

More from Filmibeat

Read more about: indian cricket team
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X