रणबीर कपूर की शादी में इस गाने पर डांस करना चाहती थीं कैटरीना कैफ, बोलीं- अगर जिंदगी ने मौका दिया तो...

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को चार साल डेट करने बाद साल 2022 में शादी रचाई थी, लेकिन आलिया को डेट करने से पहले रणबीर कपूर के दो अफेयर्स काफी चर्चाओं में रहे थे। एक थीं कैटरीना कैफ और दूसरी थीं दीपिका पादुकोण।
रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में रहे हैं रणबीर कपूर
कैटरीना और दीपिका दोनों के साथ ही रणबीर का बॉन्ड बहुत अच्छा था, लेकिन किसी वजह से दोनों के साथ ही बात नहीं बनी और ब्रेकअप हो गया। वहीं हाल ही में कैटरीना कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर कैटरीना कैफ से ऐसा सवाल पूछ लेती है जिसे सुन ना सिर्फ कैटरीना कैफ दंग रह जाती हैं बल्कि आमिर खान के भी इस सवाल को सुनने के बाद होश उड़ जाते हैं।
धूम 3 के प्रमोशन के दौरान कैटरीना से पूछा ये सवाल
वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ, आमिर खान, अभिषेक बच्चन बल्कि पूरी धूम 3 की टीम प्रमोशनल करने के लिए इवेंट में पहुंचती है। इस दौरान कई मीडिया कर्मी और पैपराजी आते हैं एक-एक करके सितारों से सवाल जवाब करते हैं। यह साल 2013 की बात है। उस समय कैटरीना रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं। वैसे तो फिल्म को लेकर पैपराजी ने सितारों से तमाम सवाल किए, लेकिन इवेंट में आई एक महिला ने कैटरीना कैफ से अतरंगी सवाल पूछ लिया। महिला रिपोर्टर कैटरीना कैप से पूछा कि रणबीर कपूर आपके अच्छे दोस्त हैं। अगर उनकी शादी में आपको डांस करने का मौका मिले तो आप कौन का गाना चुनेंगी ?
कैटरीना कैफ ने दिया करारा जवाब
इस सवाल को सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं। कैटरीना के लिए पूछे गए इस सवाल का जवाब आमिर खान देते हैं। वह कहते हैं कि बहुत ही मीन (अभद्र) सवाल पूछते हो। आमिर खान के इतना कहने के बाद कैटरीना कैफ जो उस समय रणबीर की गर्लफ्रेंड थीं वह जवाब देती हुई कहती हैं कि- जिंदगी ने अगर उन्हें मौका दिया तो वह 'बेशरम' गाने पर डांस करना पसंद करेंगी।
आमिर खान ने पलट दी बात
कैटरीना के इस जवाब के बाद आमिर खान कहते हैं कि पहले तो आप सलमान के बारे में पूछते थे। अब रणबीर के बारे में पूछ रहे हो। आप लोग मेरी शादी के बारे में क्यों नहीं पूछते अभी तीन और बाकी हैं भैया। आमिर की बातों को सुन सभी हंसने लगते हैं।
कैटरीना और रणवीर ने इतने साल तक किया एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। साल 2009 में दोनों का रिश्ता चर्चाओं में आया था और साल 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। सबसे पहले दोनों को 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में देखा गया था जो साल 2009 में आई थी। इस फिल्म को लोगों से काफी प्यार मिला था और दोनों की जोड़ी हिट हो गई थी। इसके बाद दोनों को राजनीति (2010) में देखा गया था। वहीं इन फिल्मों के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने फिल्म 'जग्गा जासूस' में काम किया था। जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों को किसी और फिल्म में साथ में नहीं देखा गया।
विक्की कौशल से हुई शादी
आपको बता दें कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना कैफ काफी समय तक सिंगल रही थीं। और कुछ समय बाद वह विक्की कौशल को डेट करने लगीं। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दें कि दोनों की शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं वहीं फैन्स अब गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications