तस्वीरें: कैटरीना कैफ की ये तस्वीरें शायद अब सलमान भी न देंखे!
बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की है। इन्हीं में से एक हैं कैटरीना कैफ।। मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने के बाद ही कैटरीना को बॉलीवुड में ब्रेक मिला।
वैसे, मॉडलिंग के दिनों में कैटरीना काफी अलग दिखती थीं और समय के साथ वो और ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस होती गईं। कैटरीना ने लंदन में रहते हुए मॉडलिंग शुरु की। 14 साल की उम्र में उन्होंने गहनों की एक कंपनी के लिए मॉडलिंग की।
[इनके इशारों पर नाचते हैं आपके चहेते सुपरस्टार!]
लंदन में ही फिल्ममेकर कैजाद गुस्ताद ने उन्हें एक फैशन शो में देखा और बाद में अपनी फिल्म 'बूम' के लिए साइन कर लिया। कैटरीना कोका-कोला, एलजी, फेविकोल, सैमसंग, एतिहाद एयरवेज, ओले, पेंटीन, नक्षत्र, टाइटन वॉच, वीट, लक्स सोप और स्लाइस के लिए एड भी कर चुकी हैं।
कैटरीना का करियर तराशने में सबसे बड़ा रोल सलमान खान का भी है। जब कैटरीना की सलमान से नजदिकियां बढ़ी तो सलमान ने उन्हें प्रमोट करने में, हिंदी सिखाने में और अपने साथ एक्ट्रेस बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
देखिए कैट की मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications
