फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर कर चुके हैं ये स्टार्स भी, कुछ की सादगी पर फैंस हुए फिदा तो कुछ हुए ट्रोल

Kartik Aaryan Deepika Padukone Katrina Kaif

हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। इस वीडियो को किसी फ्लाइट में बनाया गया है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करती हुई नजर आ रही है। इस वजह से लोग दीपिका की सादगी पर फिदा हो गये हैं। इस वीडियो में दीपिका ऑरेंज और पर्पल ट्रैक सूट के साथ ऑरेंज कैप और डार्क शेड्स में नजर आ रही है। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी बॉलीवुड स्टार को फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास से सफर करते हुए स्पॉट किया गया है। इससे पहले भी कई स्टार्स इकोनॉमी क्लास से सफर करते हुए नजर आ चुके हैं।

आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के कौन से स्टार्स इकोनॉमी क्लास में कर चुके हैं सफर :

विकी कौशल-कैटरीना कैफ :

विकी कौशल-कैटरीना कैफ :

बॉलीवुड का क्यूट कपल विकी कौशल और कैटरीना कैफ भी फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास से सफर करता हुआ स्पॉट हो चुका है। दोनों पिछले साल दिसंबर में फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास से सफर करते हुए नजर आए थे। इस दौरान कैटरीना ब्लैक ट्रैक सूट, ब्लैक कैप और डार्क शेड्स में और विकी ग्रे हुडी और मरून ट्रैक पैंट में नजर आए थे। फैंस ने कैटरीना कैफ और विकी कौशल की इस सादगी पर ढेरों प्यार लुटाया था। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

कार्तिक आर्यन :

कार्तिक आर्यन :

इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड के शहजादा कार्तिक आर्यन का आता है। उन्हें पिछले साल सितंबर में फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास से सफर करते हुए देखा गया था। कार्तिक ने जोधपुर से मुंबई की फ्लाइट ली थी। इस सफर के दौरान कार्तिक ने अपने फैंस के साथ बात भी की थी। फैंस कार्तिक को डाउन टू अर्थ करार दे रहे थे।

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे :

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे :

इस लिस्ट में साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी शामिल हैं। दोनों पिछले साल सितंबर में अपनी फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन के समय फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास से सफर किया था। हालांकि इस वजह से दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया था। उन्हें कहा गया था कि अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं।

आमिर खान :

आमिर खान :

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी एक बार फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में सफर करते दिखे थे। लोगों ने इस वजह से आमिर की जमकर तारीफ की थी। लोगों का कहना था कि इतना पैसा कमाने के बावजूद आमिर बेहद डाउन टू अर्थ और सादगी से भरे हुए इंसान हैं। इस सफर के दौरान आमिर खान ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और कैप लगा रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X