आज भी खुद को अकेला महसूस करती हैं Katrina Kaif ? बोलीं- मेरी मां यहां होती तो...

Katrina Kaif

Katrina Kaif Throwback Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरती की साथ ही अपने स्मार्ट रिप्लाई के लिए भी जानी जाती हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। कैटरीना अपने काम के सिलसिले में शहर और देश से बाहर ही रहती हैं। कैटरीना लंबे समय से लंदन में थीं। वहीं जुलाई में उन्हें अनंत और राधिका की शादी में देखा गया था और इस शादी को अटेंड करने के बाद वह फिर विदेश चली गई हैं।

प्रेग्नेंसी के लेकर हैं चर्चाओं में

इसी दौरान कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें भी काफी तेजी हैं। जहां कैटरीना के फैन्स को लगता है कि शायद कैट प्रेग्नेंट हैं वहीं कपल बार-बार इन खबरों को एक मात्र अफवाह बता देता है। बता दें कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी डेट पास आ रही है ऐसे में फैन्स यही उम्मीद कर रहे हैं कि कैटरीना भी अपनी तरफ से एक गुड न्यूज सुना दें। कैटरीना बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। हाल ही में कैटरीना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ अपने परिवार का नाम सुन इमोशनल हो जाती हैं।

फैमिली को मिस करती हैं कैटरीना

जी हां, कैटरीना से जैसे ही उनके परिवार के बारे में पूछा जाता है कैटरीना कहती हैं कि 'मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि मेरी फैमिली इंडिया में रहती ही नहीं है। मेरी मम्मी यहां नहीं रहती हैं वह मदुरई में रहती हैं वहां के एक स्कूल में। बाकी मेरी बहने कोई अमेरिका में है कोई लंदन में... सभी अलग-अलग कंट्री में हैं तो मैं बहुत मिस करती हूं मेरी फैमिली को मैं अकसर यह सोचती हूं कि काश वो मेरे साथ यहां होते तो कैसा होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X