वेकेशन से कैटरीना कैफ ने शेयर की अपनी ऐसी ग्लैमरस तस्वीर- देखते ही देखते हो गई वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों मेक्सिको में छुट्टियां मना रही हैं। कुछ ही दिनों पहले कैटरीना ने हैदराबाद में फिल्म सूर्यवंशी के एक शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। अपने वेकेशन से कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जहां वह समुद्र के सामने ब्लू बिकिनी में खड़ी पोज़ दे रही हैं। कैटरीना इस तस्वीर में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इस तस्वीर पर अभी तक 10 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही कई यूजर्स कैटरीना के लुक की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। कैटरीना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
फिल्मों की बात करें तो 'भारत' की सफलता के बाद, फिलहाल कैटरीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। लंबे समय के बाद अक्षय- कैटरीना की जोड़ी साथ आ रही है। हालांकि इन्होंने नमस्ते लंदन, हमको दिवाना कर गए, वेलकम जैसी कई हिट फिल्में साथ दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications