बर्थडे गर्ल कैटरीना कैफ की सेक्सी तस्वीरें, ग्लैमरस अवतार से फैंस की फेवरेट- PICS
बॉलीवुड के तीनों खान और अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन समेत तमाम टॉप स्टार्स के साथ काम करने का तमगा हासिल कर चुकीं कैटरीना कैफ आज 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कैटरीना कैफ के जन्मदिन के मौके पर फैंस के बीच कैटरीना कैफ की सेक्सी और हॉट फोटो खासा वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन पेज पर भी कैटरीना कैफ की अनदेखी और प्यारी तस्वीरें भी मौजूद हैं।
बॉलीवुड में बैक टू बैक बड़ी फिल्में करने वाली कैटरीना कैफ अपने खूबसूरत और स्टाइलिश अवतार के लिए भी चर्चा में रहती हैं। कई मैगजीन के लिए कैटरीना कैफ बोल्ड फोटोशूट करवा चुकी हैं तो खुद भी इंस्टाग्राम पर सेक्सी और बोल्ड फोटो वीडियो शेयर करती हैं। आइए बर्थडे पर दिखाते हैं कैटरीना कैफ की बेहद हॉट फोटो।

कैटरीना कैफ बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। जिन्हें चार बार फिल्ममेयर नॉमिनेशन भी मिल चुका है। हालांकि आज भी वह बड़े अवॉर्ड हासिल करने से चूक रही हैं।
कैटरीना कैफ ने साल 2003 में बूम फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ से लेकर गुलशन ग्रोवर समेत कई स्टार थे। लेकिन ये फिल्म सफल नहीं हो पाई और कैटरीना की पहली फिल्म फ्लॉप हुई। हालांकि इसके बावजूद वह मॉडलिंग का मशहूर नाम थीं।

साउथ में भी कैटरीना कैफ ने काम किया
कैटरीना कैफ बूम के फ्लॉप होने के बाद साउथ की फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने साउथ में भी काम किया है। मॉडलिंग जगत का भी वह मशहूर नाम रह चुका है।

कैटरीना कैफ ने करवाए कई मैगजीन के लिए फोटोशूट
अब तक कैटरीना कैफ कई मैगजीन के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं। उन्होंने बोल्डनेस का जलवा कई मैगजीन के कवर पर बिखेरा है।

सलमान खान की फेवरेट
तीनों खान के साथ कैटरीना कैफ ने काम किया है। सबसे ज्यादा फिल्में उन्होंने सलमान खान के साथ की है और फिल्मों का सिलसिला हिट का ही रहा है। जल्द ही वह टाइगर 3 में भी सलमान खान के अपोसिट काम करेंगी।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ
इंडस्ट्री में कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में की है। सबसे पहले नमस्ते लंदन में कैटरीना ने अक्षय कुमार के साथ काम शुरू किया था। इसके बाद वह सिंह इज किंग और तीस मार खान जैसी फिल्मों में भी दोनों की जोड़ी नजर आईं।

कैटरीना कैफ की एक्शन फिल्में
कैटरीना कैफ बॉलीवुड की एक्शन क्वीन भी कहलाई जाती हैं। जिन्होंने बैंग बैंग, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है समेत कई फिल्मों में दमदार एक्शन दिखाया। वह शानदार एक्शन और फाइट सीन करने में माहिर हैं।

डांसिंग क्वीन
ढेर सारी फिल्मों में कैटरीना कैफ ने आइटम नंबर भी किए हैं। कैटरीना कैफ इन फिल्मों में जबरदस्त डांस से भी लोगों का दिल जीत चुकी है। कमली कमली, चिकनी चमेली, काला चश्मा, माशा अल्लाह, शीला की जवानी समेत कई ढेर सारे आइटम नंबर हैं जो कि हिट साबित हुए।

साड़ी में भी बेहद प्यारी लगती हैं
कैटरीना कैफ स्टाइल में भी टॉप पर आती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न सभी आउटफिट में फिट बैठती हैं। कैटरीना कैफ की ये साड़ी वाली फोटो भी गजब की है जिसमें वह एकदम खूबसूरत नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications