कैटरीना कैफ के Bridal Looks: अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी Wedding Pic और विकी कौशल से शादी की अफवाहें के बीच
इस समय हर जगह केवल कैटरीना कैफ और उनके दुलहन अवतार की चर्चा है। पहली ऑन स्क्रीन और दूसरी ऑफ स्क्रीन। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार का एक गाना फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है और इस गाने में कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की शादी के सीन की तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ, गपशप गली में ज़ोर शोर से चर्चा है कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की जो कि दिसंबर में होनी है। हालांकि, कैटरीना कैफ ने खुद इन खबरों का खंडन किया है।

वैसे कुछ ही महीनों पहले, कैटरीना कैफ के दोस्त एशली रिबेलो ने उनकी फिल्म भारत से कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी जिसके बाद फैन्स का मानना था कि कैटरीना कैफ जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। अब ऑफ स्क्रीन बातों का तो कोई अंत ही नहीं है।
लेकिन ऑन स्क्रीन कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार के साथ चौथी बार दुल्हन अवतार में दिखाई दी हैं। इससे पहले वो नमस्ते लंदन, सिंह इज़ किंग और हमको दीवाना कर गए में अक्षय कुमार के साथ सात फेरे ले चुकी हैं। वैसे एक दुल्हन के तौर पर कैटरीना कैफ जब भी स्क्रीन पर आई हैं उन्होंने सबका दिल जीत लिया।

मैंने प्यार क्यों किया से शुरूआत
कैटरीना कैफ के दुलहन बनने की शुरूआत हुई थी डेविड धवन की फिल्म मैंने प्यार क्यों किया के साथ। इस फिल्म में कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ क्रिश्चियन वेडिंग करने चर्च तक तो जाती हैं लेकिन आखिरी मिनट पर सलमान खान को छोड़ देती हैं। फिल्म में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत लगी थीं। ये फिल्म कैटरीना कैफ का Breakthrough थी।

नमस्ते लंदन में भी दो बार शादी
अक्षय कुमार के साथ फिल्म नमस्ते लंदन में भी कैटरीना कैफ दुलहन बनी नज़र आईं। दिलचस्प ये है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ दो बार दुलहन बने नज़र आईं। एक बार देसी और एक बार क्रिश्चियन। फिल्म में कैटरीना कैफ के परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट थी।

बन गईं पंजाबी दुलहन
नमस्ते लंदन में कैटरीना कैफ पंजाबी दुलहन बने भी नज़र आईं। अक्षय कुमार के साथ ये उनकी पहली फिल्म थी और इसके बाद दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। दोनों ने साथ में कई फिल्में भी कीं।

हमको दीवाना कर गए
अक्षय कुमार के साथ ही कैटरीना कैफ हमको दीवाना कर गए में भी दिखाई दीं। हालांकि इस फिल्म में वो दुलहन बनकर सजी धजी थीं अनिल कपूर के लिए। फिल्म में कैटरीना की शादी तय होने के बाद उनकी मुलाकात अक्षय कुमार से होती है जिससे वो प्यार कर बैठती हैं।

सिंह इज़ किंग
फिल्म सिंह इज़ किंग में भी कैटरीना कैफ अक्षय कुमार की दुलहन बनी नज़र आती हैं। इस फिल्म में भी कैटरीना का ये लहंगा ऐसा स्टाईल स्टेटमेंट बन गया था कि दुल्हन इसे फॉलो करने लगी थीं। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी और कैटरीना कैफ का ये खूबसूरत अंदाज़ भी।

गुस्से में की शादी
राजनीति में कैटरीना कैफ गुस्से में अर्जुन रामपाल से शादी करती हैं। प्रकाश झा की इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने अपने अभिनय से दिल जीता था। वहीं दुलहन के लिबास में उनका ये गुस्सैल अवतार भी दर्शकों को पसंद आया था।

टाईटन रागा का एड
इसके बाद कैटरीना कैफ टाईटन रागा के एक एड में दुलहन के अवतार में दिखाई दीं। इस दौरान, कैटरीना कैफ की रणबीर कपूर से शादी की अटकलें तेज़ी से लगाई जा रही थीं। इस फोटो को भी यही कह कर वायरल किया गया था कि कैटरीना कैफ अब शादी करने को तैयार हैं!

मेरे ब्रदर की दुलहन
मेरे ब्रदर की दुल्हन के साथ कैटरीना कैफ एकदम बिंदास दुलहन के रूप में नज़र आईं जो अपने होने वाले देवर से ही प्यार कर बैठती है और अपनी ही शादी से भागने की तैयारी कर लेती है। वैसे कैटरीना कैफ अपने करियर में अपनी शादियों से कई बार भाग चुकी हैं। मेरे ब्रदर की दुल्हन में कैटरीना कैफ की जोड़ी इमरान खान के साथ बनाई गई थी। इस फिल्म के आखिरी सीन में दोनों एक्टर्स दूल्हा दुलहन के अवतार में दिखाई दिए थे और कैटरीना का ये दुलहनिया लुक भी बेहद खूबसूरत था।

ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा
ज़ोया अख्तर की फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा में भी कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशेन के साथ शादी करती नज़र आई थीं। फिल्म के आखिरी गाने में दोनों एक्टर्स की शादी का जश्न मना था जहां कैटरीना सिंपल से सफेद गाउन में नज़र आई थीं।

बार बार देखो
फिल्म बार बार देखो, शादी के इर्द गिर्द ही बुनी गई फिल्म थी। फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे सिद्धार्थ मल्होत्रा। वहीं कैटरीना का काला चश्मा वाली दुलहन का लुक इतना वायरल हो गया कि आजकल कोई भी दुल्हन इस गाने के बिना अपनी शादी में एंट्री ही नहीं लेती है।

साउथ इंडियन दुलहन
कल्याण ज्वेलर्स के एड में कैटरीना कैफ दक्षिण भारतीय दुलहन के अवतार में दिखाई दी थीं। इस एड में कैटरीना कैफ का साथ दिया था अमिताभ बच्चन और जया बच्चन जो उनका कन्यादान करते भी दिखाई दिए थे।

बस असल इंतज़ार
कैटरीना कैफ को इतनी बार दुलहन के अवतार में देखने के बाद अब बस फैन्स को इंतज़ार है तो कैटरीना कैफ को सच में दुलहनिया बनते देखने का। अब देखते हैं कि गपशप गली की खबरों पर वाकई में मुहर लगती है या फिर विकी कौशल से उनकी शादी की खबरें केवल अफवाहें रह जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
