टिप टिप बरसा पानी से लेकर कमली तक - जब कैटरीना कैफ के सेक्सी डांस ने स्क्रीन पर सच में लगाई आग
टिप टिप बरसा पानी के साथ कैटरीना कैफ एक बार फिर से अपने सेक्सी अंदाज़ में बेहद हॉट डांस नंबर के साथ परदे पर वापस लौटी हैं। कैटरीना कैफ उन चंद एक्ट्रेस में हैं जो बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हैं। जब भी कैटरीना कैफ अपने डांस के साथ परदे पर आती हैं वो आग लगा देती हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से कैटरीना कैफ, डांस नंबर को ना कह रही थीं।
कैटरीना कैफ केवल अपने किरदारों पर फोकस करना चाहती थीं और इसलिए वो लगातार डांसिंग ऑफर रिजेक्ट कर रही थीं। इसके लिए उन्होंने दबंग 3 के डांस नंबर को भी ना कहा। लेकिन सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ ने खुद का बनाया ये नियम तोड़ा।

एक इंटरव्यू में आईटम नंबर पर बात करते हुए कैटरीना का कहना है कि मैं आईटम जैसे किसी शब्द पर भरोसा ही नहीं करती। मेरे हिसाब से ये केवल एक तरह की कला है, एक तरह का डांस फॉर्म है जिसे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
कैटरीना का ये भी मानना है कि अगर आप एक औरत की तरह, एक एक्टर के तौर पर खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं या आपको लगता है कि आपको उपभोग की वस्तु की तरह दिखाया जा रहा है तो आपको वो डांस नहीं करना चाहिए। मुझे खुद आजतक ऐसा महसूस नहीं हुआ है। और जब हुआ, मैंने वो ऑफर नहीं लिया।
आपको याद दिला देते हैं, कैटरीना के बेस्ट डांस नंबर -

सुरैया - ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैटरीना कैफ का किरदार केवल डांस तक ही सीमित था लेकिन उन्होंने इसे बेहतरीन ढंग से निभाने की कोशिश भी की ती और वो फिल्म में अपने लुक के साथ शानदार लग रही थीं।

गले लग जा
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का ये नंबर - गले लग जा, ना जा , दे दना दन फिल्म का है और हमें ऐसा लगता है कि जितने शानदार दोनों इस गाने में लगे हैं, आज तक और किसी गाने में नहीं लगे हैं।

जस्ट चिल
कैट का सबसे पहला हिट गाना था जस्ट चिल और इस गाने ने तहलका मचा दिया था। हालांकि फिल्म की तरह गाने में भी कैट क्यूट लगी थीँ।

जी करदा
एक और क्यूट गाना था सिंह इज़ किंग का जी करदा। हालांकि कैट ने अक्षय कुमार के साथ बखूबी मैच किया था।

ज़रा ज़रा टच मी
कैट का सबसे सेंसेशनल अवतार था रेस के ज़रा टच मी गाने में। वो इतनी हॉट लग रही थीं कि लोगों की नज़र ही नहीं हट रही थी।

ख्वाब देके
वहीं रेस में ही सैफ के साथ सजना अनाड़ी बेईमान में तो कैट ने दिल ही जीत लिया था। एक शानदार गाना।

मधुबाला
फिर कैट ने मधुबाला बनकर अपना अल्हड़ साइड भी बखूबी दिखाया और पनघट पर नाच नाच के तारीफें भी बटोरीं।

शीला की जवानी
यहां से शुरू हुआ कैट के डांस नंबर का कहर जो इतना दमदार था कि पूछिए मत....माई नेम इज़ शीला!!!

चिकनी चमेली
शीला का खुमार उतरा भी नहीं था कि कैट पऊआ चढ़ा कर आईं और चिकनी चमेली ने सबको मदहोश कर दिया।

माशाल्लाह
अब बाकी थी कैट की बेली डांसिंग और उनके माशाल्लाह अफगान डांस ने ये कसर भी पूरी कर दी।

इश्क शावा
बात बेली डांसिंग की हो तो शाहरूख के साथ इश्क शावा पर कैट की टैप डांसिंग भूल गए क्या?

कमली
लेकिन धूम 3 में कैट ने इन सब के आगे एक और नगीना जोड़ा एक्रोबैट डांसिंग का। और कमली के चार मिनट तो कौन भूलेगा!

काला चश्मा
बार बार देखो भले ही फ्लॉप हो गई है लेकिन कैटरीना कैफ के इस गाने ने हर जगह धूम मचा दी थी। वहीं दुलहनों के लिए अब ये ज़रूरी पोज़ बन चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











