बूम की धूम: 19 साल की कैटरीना कैफ का एडल्ट सीन गुलशन ग्रोवर के साथ, करोड़ों बार देखा गया

कैटरीना कैफ, 16 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे 19 साल की उम्र में। उनकी पहली फिल्म थी बूम जो उनके हिस्से इत्तेफाक से आ गई थी। इस फिल्म को पहले किसी और को ऑफर किया गया था और आखिरी समय में ये फिल्म कैटरीना कैफ को मिली थी।

कैटरीना कैफ ही नहीं, इस फिल्म से जुड़ा हर सितारा इसे अपने करियर की सबसे बड़ी गलती मानता है। बूम से कैटरीना कैफ का एडल्ट सीन इंटरनेट पर हमेशा ही वायरल रहता है। इस सीन में कैटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर के साथ इंटिमेट होती नज़र आती है।

katrina-kaif-s-most-viewed-seductive-adult-scene-from-boom-with-gulshan-grover-at-the-age-of-19

फिल्म का ये सीन इतना देखा गया है कि इसके व्यूज़ यूट्यूब के रिकॉर्ड सीन से काफी ऊपर है। काफी सालों पहले गुलशन ग्रोवर ने बताया था कि ये सीन कितना कठिन था। हालांकि, कैटरीना कभी भी इस सीन के बारे में बात करने में सहज महसूस नहीं करती हैं।

कैटरीना कैफ की सबसे बड़ी गलती

कैटरीना कैफ की सबसे बड़ी गलती

कैटरीना कैफ ने काफी पहले बूम के बारे में एक इंटरव्यू देते हुए बताया था कि ये फिल्म करना उनके करियर की सबसे बड़ी गलती थी। कैटरीना का कहना था कि वो तुरंत ही भारत आई थीं और यहां की सभ्यता और संस्कृति से ज़्यादा परिचित नहीं थी। बूम करने का उनके फैसला इसी ज्ञान की कमी के कारण था। अगर उन्हें पता होता कि भारतीय संस्कृति कैसी है और दर्शक यहां किस चीज़ को किस तरह देखते हैं तो वो बूम कभी नहीं करतीं।

किस करने में क्या है

किस करने में क्या है

बूम में कैटरीना कैफ और गुलशन कुमार का एक किस सीन काफी वायरल है। इस सीन के बारे में बात करते हुए कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इसके बारे में बात क्या करनी है। बूम पूरे इंटरनेट पर वायरल है। इसके सीन लोग देखते ही रहते हैं, इसमें कुछ नया नहीं है। हां ये ज़रूर है कि वो सीन करने में मैं काफी असहज थी।

खूब की थी रिहर्सल

खूब की थी रिहर्सल

कैटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर को ये सीन अमिताभ बच्चन के साथ करना था। सीन ऐसा था कि अमिताभ बच्चन टेबल के एक कोने पर बैठे हैं और कैटरीना कैफ, गुलशन कुमार को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करती हैं। गुलशन कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि चूंकि सीन अमिताभ बच्चन के साथ करना था इसलिए उन्होंने कैटरीना के साथ इस सीन की जमकर रिहर्सल की थी।

कैटरीना कैफ काफी सहज थीं

कैटरीना कैफ काफी सहज थीं

गुलशन ग्रोवर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सीन की शूटिंग के बारे में बताया कि जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला और कहा कैटरीना टेबल पर चढ़ो और गुलशन को स्मूच करो, कैटरीना इस बात से काफी सहज थीं और उन्होंने काफी अच्छा सीन दिया। ये सीन यूट्यूब पर सबसे वायरल एडल्ट सीन में से एक है।

यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज़्यादा बार

यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज़्यादा बार

गुलशन ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरा और कैटरीना कैफ का ये सीन यूट्यूब पर काफी मशहूर है। इसे करीब 40 मिलियन बार देखा जा चुका है। गुलशन ग्रोवर ने ये भी कहा, मैंने इस सीन को बंद कमरे में बहुत बार प्रैक्टिस किया था। मैं डरा हुआ इसलिए भी था क्योंकि हमें ये सीन अमिताभ बच्चन के सामने देना था।

बेहद दुखी थीं कैटरीना कैफ

बेहद दुखी थीं कैटरीना कैफ

गौरतलब है कि बूम बेहद कंट्रोवर्शियल फिल्म थी और ऐसी फिल्म बनाने के लिए फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू की जमकर आलोचना की गई थी। अमिताभ बच्चन को जहां इस फिल्म में ऐसा रोल करने के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी श्रॉफ और आएशा श्रॉफ दीवालिया हो गए थे।

सिनेमाघरों ने भी उतार दी थी फिल्म

सिनेमाघरों ने भी उतार दी थी फिल्म

बूम की रिलीज़ के कुछ समय बाद ही इसे सिनेमाघरों से उतार दिया गया था। वहीं कैटरीना कैफ बहुत दुखी थीं कि उनकी पहली ही फिल्म नहीं चली। कैटरीना कैफ ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद वो भारत आ गई थीं क्योंकि वो यहां की फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाना चाहती थीं।

आखिरी मिनट में कैटरीना को मिली थी फिल्म

आखिरी मिनट में कैटरीना को मिली थी फिल्म

फिल्म तीन मॉडल्स की कहानी थी जो एक हीरे के स्मगलिंग रैकेट में फंस जाती है और मिलकर उससे बाहर निकलने की कोशिश करती हैं। फिल्म में इन तीन मॉडल्स का किरदार मधु सप्रे, कैटरीना कैफ और पद्म लक्ष्मी ने निभाया था। कैटरीना कैफ का किरदार पहले मॉडल मेघना रेड्डी निभाने वाली थीं।

फिल्म से ज़्यादा देखा गया है कैटरीना का सीन

फिल्म से ज़्यादा देखा गया है कैटरीना का सीन

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर का ये बूम सीन, फिल्म से ज़्यादा फेमस है। आपको ऐसे लोग भले ही मिल जाएंगे जिन्होंने फिल्म ना देखी हो लेकिन ऐसे लोग नहीं मिलेंगे जिन्होंने ये सीन ना देखा हो। फिल्म के डायरेक्टर कैज़ाद गुस्ताख़ एक NRI थे। जब वो ये फिल्म बनाने भारत आए तो उन्हें महंगे होटल में ठहराया गया था। इसका खर्च उठाते उठाते जैकी श्रॉफ को अपनी गाड़ी तक बेचनी पड़ी थी।

फ्लॉप फिल्म के बावजूद सलमान का साथ

फ्लॉप फिल्म के बावजूद सलमान का साथ

अगर कैटरीना कैफ को करियर में तुरंत ही सलमान खान ना मिलते तो उनका बॉलीवुड का सफर कुछ और होता। बूम के बाद कैटरीना के पास ऐसी ही फिल्मों और किरदारों की लाईन लग गई थी। आज कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार हैं और अपना हर किरदार बहुत ही ध्यान से चुनती हैं। आईटम डांस और बोल्ड सीन से वो इतनी दूरी बना चुकी हैं कि सलमान खान को भी आईटम नंबर के लिए मना कर चुकी हैं।

बूम 2003 में आई थी जिसके बाद कैटरीना ने दक्षिण की फिल्मों का रूख कर लिया था। 2005 में उन्हें सलमान खान मिले जिन्होंने मैंने प्यार क्यों किया के साथ कैटरीना कैफ को वापस लॉन्च किया। फिल्म को डायरेक्ट किया था डेविड धवन ने। लेकिन इसके बाद कैटरीना कैफ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2006 - 2008 के बीच कैटरीना कैफ की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ इतनी सुपरहिट हो गई थी कि लोग उन्हें और सलमान को देखना भूल ही गए थे। हालांकि इसके बाद कैटरीना कैफ ने अपना ट्रैक बदला और छोटे एक्टर्स के साथ भी फिल्में करना शुरू की। आज वो बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक गिनी हैं। कैटरीना कैफ को लोग सलमान के साथ टाईगर 3 में देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X