कैटरीना कैफ का डेब्यू - फिल्म से ज़्यादा मशहूर है कैटरीना - गुलशन ग्रोवर का ये 'एडल्ट सीन'
कैटरीना कैफ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं और वाकई अगर बॉलीवुड में उनके सफर को पीछे मुड़कर देखा जाए तो वो काफी आगे निकल चुकी हैं। कैटरीना कैफ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरूआत की थी बूम नाम की फिल्म से। फिल्म से बड़े बड़े नाम जुड़े थे - अमिताभ बच्चन - जैकी श्रॉफ जैसे नाम। फिल्म को प्रोड्यूस किया था टाईगर श्रॉफ की मम्मी आएशा श्रॉफ।
हालांकि इस फिल्म से जुड़ा हर इंसान शायद इसे एक गलती ही मानता है। खुद प्रोड्यूसर आएशा श्रॉफ का कहना है कि बूम बनाना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। लेकिन जो होता है अच्छे के लिए होता है। इस फिल्म ने बॉलीवुड तो दी थी कैटरीना कैफ। फिल्म भले ही फ्लॉप थी लेकिन इसका एक सीन यूट्यूब पर आज भी सर्च करके देखा जाता है।
गौरतलब है कि बूम 2003 में आई थी जिसके बाद कैटरीना ने दक्षिण की फिल्मों का रूख कर लिया था। 2005 में उन्हें सलमान खान मिले जिन्होंने मैंने प्यार क्यों किया के साथ कैटरीना कैफ को वापस लॉन्च किया। फिल्म को डायरेक्ट किया था डेविड धवन ने। लेकिन इसके बाद कैटरीना कैफ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
2006 - 2008 के बीच कैटरीना कैफ की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ इतनी सुपरहिट हो गई थी कि लोग उन्हें और सलमान को देखना भूल ही गए थे। हालांकि इसके बाद कैटरीना कैफ ने अपना ट्रैक बदला और छोटे एक्टर्स के साथ भी फिल्में करना शुरू की। आज वो बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में से एक गिनी हैं। कैटरीना कैफ को लोग सलमान के साथ टाईगर 3 में देखने का इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











