Katrina Kaif ने Bharti Singh को उन्ही के अंदाज़ में दिया जवाब, बोलीं- जिस तरह तुम बेली डांस करती हो...

Katrina Kaif Roasted Bharti Singh: कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दे कि 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। अक्षय कुमार से लेकर गोविंदा जैसे बड़े सितारों के साथ में वह काम कर चुकी हैं। लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी की तब वह काफी सुर्खियों में आ गई।
लेकिन कैटरीना कैफ अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर के चलते भी जानी जाती हैं। इस बात का नमूना हमें एक वीडियो से मिलता है जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में वह कॉमेडियन और सब की बोलती बंद कर देने वाली भारती सिंह से पंगा लेती हुई नजर आई।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आ रही है और यहां पर वह ऑडियंस के बीच में बैठी हुई है। तभी अचानक से उनके पास में कॉमेडियन भारती सिंह आ जाती है और वह शरमाते हुए दूसरे एक्टर के कंधे पर अपना सिर झुकता हुई नजर आती है। तब कैटरीना को देखकर भारती कहती है कि "लगता है शर्मा गई। छुप गई हैं।"
आगे इस वीडियो में देखा जाता है कि भारती ने कैटरीना को हाय बोला। तभी कैटरीना ने भी भारती को हाय बोला। बाद में भरती रहती है कि कैटरीना को पंजाबी बहुत अच्छी आती है। इस पर कैटरीना कैफ भी बहुत ही मजाकिया अंदाज में रहती है कि "हां, जैसे तुम बहुत अच्छे तरीके से बेली डांस करती हो।" कैटरीना की इस बात को सुनकर वहां पर मौजूद लोग हंसने लगे।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो पर लगातार लोग कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि कैटरीना कैफ भी बहुत स्मार्ट है। वही एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि कैटरीना कैफ ने बहुत अच्छा कहा। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि कैटरीना काम बोलती है लेकिन जब बोलती है तो सबकी बोलती बंद कर देती है।


Click it and Unblock the Notifications