Katrina Kaif को इस नाम से बुलाते हैं Vicky Kaushal के मम्मी-पापा, बोलीं- वो मुझे...

Katrina Kaif Nickname In Sasural: कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है और आपको बता दें कि 90 के दशक से लेकर अभी तक उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन जब से उन्होंने विक्की कौशल के साथ में शादी की है तभी से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी।
अभी के समय पर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। इस कपल को फैंस द्वारा भी जमकर प्यार मिला और साथ ही साथ विक्की के परिवार ने भी कैटरीना कैफ को पूरा सम्मान और प्यार भी दिया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि विक्की के माता-पिता कैटरीना को एक बेहद ही खास नाम से बुलाते हैं।
दरअसल आपको बता दे कि कैटरीना कैफ ने खुद कपिल शर्मा की शो पर इस बात का खुलासा किया था कि उनको ससुराल में किस नाम से बुलाया जाता है। दरअसल शो में कपिल शर्मा ने एक्ट्रेस से सवाल किया था कि आपको ससुराल में किस नाम से पुकारते हैं? इस पर कैटरीना कैफ ने बताया था कि उनके ससुराल वाले उन्हें 'किट्टू' नाम से बुलाते हैं।
अब कैटरीना कैफ के इस वीडियो पर लगातार लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों ने कैटरीना कैफ की हिंदी की बात की है और इसको क्यूट भी बताया है। इस वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह इतनी प्यारी क्यों है। एक दूसरा यूजर कमेंट करता है और लिखता है कि कैटरीना जो भी बोलती है बहुत प्यारी लगती है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी से पहले अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया था। दोनों के रिलेशनशिप के अफवाह तो आई थी लेकिन आपको बता दें कि दोनों नहीं इसको लेकर बात करने से इनकार कर दिया था। लेकिन दिसंबर 2021 में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications