कैटरीना कैफ ने किया रिजेक्ट, रणबीर कपूर संग ब्रेकअप के बावजूद दीपिका पादुकोण ने की ये सुपरहिट फिल्म

साल 2013 में करण जौहर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने खूब धूम मचाई थी।आज इस फिल्म को पूरे 8 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, कल्कि कोचलिन से लेकर आदित्य रॉय कपूर नजर आए। फिल्म की कहानी से लेकर गानें सभी सुपरहिट साबित हुए। फिल्म के कई रोचक किस्से भी हैं।

'ये जवानी है दीवानी' को अयान मुखर्जी ने निर्देशित की थी। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया और हुसैन दलाल और अयान ने संवाद लिखे। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की ये दूसरी फिल्म थी जब दोनों ने साथ में काम किया। दीपिका और रणबीर की पहली फिल्म बचना है हसीनो थी। इसके बाद से ही दोनों की प्रेम कहानी भी शुरू हुई लेकिन दूसरी फिल्म तक दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगी थी। हालांकि इस फिल्म के बाद रणबीर और दीपिका साथ में तमाशा फिल्म में साथ में आखिरी बार साथ में नजर आए थे।

yeh jawaani hai deewani

कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हो गया लेकिन इसके बावजूद दोनों को साथ में इस फिल्म को पूरा किया। दीपिका और रणबीर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। 59वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में कई अवॉर्ड्स झटके और कमाई के मामले में भी नाम कमाया।

वहीं कैटरीना कैफ के ये जवानी है दीवानी छोड़ने के बाद दीपिका पादुकोण की झोली में करण जौहर की ये फिल्म आ गिरी थी। अजब प्रेम की गजब कहानी और वेक अप सेड जैसी फिल्मों में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी देखने को मिली थी।

कैटरीना कैफ को ऑफर

कैटरीना कैफ को ऑफर


कैटरीना कैफ को ये जवानी है दीवानी पहले ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था और फिर दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म को करने की हामी भर दी थी। आइए आपको बताते हैं कैटरीना कैफ ने वो कौन सी फिल्में थीं जिन्हें उन्होंने रिजेक्ट कर दिया और फिर दीपिका पादुकोण ने एक्सेप्ट किया और हिट हो गईं।

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस

शाहरुख खान के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण साथ में नजर आए थे। लेकिन चेन्नई एक्सप्रेस दीपिका पादुकोण से पहले कैटरीना कैफ को ही मिली थी लेकिन उन्होंने भाषा व उच्चारण के चलते इसे रिजेक्ट कर दिया।

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी

रिपोर्ट्स का कहना है कि बाजीराव मस्तानी के लिए भी पहले कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था लेकिन कैटरीना ने इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया और बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण ने शानदार रोल निभाया।

एक फिल्म ये भी जिसे कैटरीना ने रिजेक्ट किया

एक फिल्म ये भी जिसे कैटरीना ने रिजेक्ट किया

अनुराग बसु ने बर्फी फिल्म के लिए भी कैटरीना कैफ को कास्ट करने का मन बनाया था लेकिन कैटरीना ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया और फिर इलियाना डिक्रूज को ये रोल मिला।

 रणबीर और कैटरीना

रणबीर और कैटरीना

वैसे तो फैंस जानते ही हैं रणबीर कपूर दीपिका के बाद कैटरीना कैफ को डेट करने लगे थे। दोनों की प्रेम कहानी अजब प्रेम की गजब कहानी के दौरान शुरू हुई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X