इस टॉप हसीना ने जब 27 साल बड़े विलेन संग दिया किसिंग सीन, आज होता है पछतावा

Katrina Kaif Gulshan Grover

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार देखने के लिए मिलता है कि इंटिमेट और किसिंग सीन फिल्माए जाते हैं। हालांकि कुछ कलाकार तो ऐसे भी है जो कि छोटे-मोटे काम करने की वजह से बी ग्रेड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इस लिस्ट में राजकुमार राव से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी नाम शामिल है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मशहूर और टॉप अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बी ग्रेड फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्हें खुद से 27 साल बड़े विलेन को किस करना पड़ा था। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ की।

दरअसल कैटरीना कैफ ने साल 2000 में रिलीज हुई बूम फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा अमिताभ बच्चन और गुलशन ग्रोवर भी नजर आए थे। इस फिल्म में कैटरीना कैफ का बोल्ड लुक देखने को मिला था। इसी के अलावा उन्होंने 27 साल बड़े बॉलीवुड विलेन गुलशन ग्रोवर के साथ में किसिंग सीन भी दिया।

बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ से पहले किसी दूसरी अभिनेत्री को कास्ट किया गया था। लेकिन फिर वह अभिनेत्री मुकर गई और बाद में कैटरीना कैफ को इसके लिए कास्ट किया गया। जब कैटरीना कैफ ने गुलशन ग्रोवर के साथ में किसिंग सीन दिया तो वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी। उनके लिए यह सीन करना काफी मुश्किल था।

कैटरीना कैफ अक्सर इस फिल्म और खासकर उस किसिंग सीन को लेकर बात करना बिल्कुल पसंद नहीं करती है। इसको लेकर उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी गलती साबित हुई। दरअसल उन्हें गुलशन ग्रोवर और अमिताभ बच्चन के साथ में एक सीन करना था। जिस दौरान अमिताभ एक कुर्सी पर बैठे होते हैं और कैटरीना को गुलशन ग्रोवर को अपनी तरफ आकर्षित करना होता है। गुलशन ग्रोवर ने इस सीन को लेकर खुलासा किया था कि उन्होंने इसके लिए घंटों तक प्रैक्टिस की थी।

More from Filmibeat

Read more about: katrina kaif gulshan grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X