कभी बिना AC छोटे से कमरे में कथक सीखने जाया करती थी Katrina Kaif, बोलीं- प्रियंका चोपड़ा वहां पर...

Katrina Kaif Used To Learn Kathak In Small Room: कैटरीना कैफ आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर चुकी है। हालांकि आज के वक्त में भले ही वह पहले की तरह इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी वह किसी न किसी वजह के चलते अक्सर चर्चा में आती रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने भी इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक बार कैटरीना कैफ ने खुलासा किया था कि वह हिंदी सीखने के साथ-साथ कत्थक भी सीख रही थी। मिड डे के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि जब वह कत्थक सीख रही थी तो प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता भी उसी क्लास में उनकी सीनियर हुआ करती थी।
शुरुआती दिनों में कैटरीना कैफ ने इंटरव्यू में बात करते हुए बताया था कि "जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था तो ना तो मुझको एक्टिंग आई थी और ना ही डांस आता था। मैंने सबसे पहले हिंदी सीखना शुरू किया था और उन्हीं दिनों मुझे कत्थक भी सीखना था। तो मैं कत्थक सीखने लग गई थी।"
कैटरीना कैफ ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए बताया था कि "जिस कत्थक क्लास में मैं जाती थी वहां पर प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता भी आती थी। प्रियंका हमारी कत्थक क्लास की स्टार हुआ करती थी। यह वही वक्त था जब मैं हिंदी सीखने में अपनी पूरी जान लगा रही थी। साथ ही मैं कत्थक की ट्रेनिंग भी ले रही थी। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक हम बिना किसी एक वाले एक छोटे से कमरे में ट्रेनिंग करते थे। लेकिन हम खूब मन से सीखते थे।"
अगर हम कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उनका साल 2023 में फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। 2024 में उन्हें 'मैरी क्रिसमस' फिल्म में देखा गया था। ऐसा नहीं है कि कैटरीना कैफ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है। लेकिन विक्की कौशल से शादी करने के बाद वह बहुत ही चुनिंदा फिल्मों में नजर आती है।


Click it and Unblock the Notifications











