..................... katrina kaif never went to school modelling started at the age of 14 debut film was flop - Hindi Filmibeat

कभी स्कूल नहीं जा पाई बॉलीवुड की ये हीरोइन, 14 की उम्र में मॉडलिंग में की करियर, बिग बी संग पहली फ़िल्म फ्लॉप

Katrina Kaif, Amitabh Bachchan

Katrina Kaif: कई बार कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो कि एक्टिंग का सपना लिए अच्छी खासी सैलरी वाली नौकरी को छोड़कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आते हैं। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने एक्टिंग के लिए अपनी स्कूली शिक्षा तक पूरी नहीं की। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जो कि कभी भी स्कूल नहीं गई। हालांकि इसके बावजूद भी आज वह है बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई है।

कभी स्कूल नहीं जा पाई कैटरीना कैफ

बता दे कि जिस अभिनेत्री की हम बात कर रहे हैं उन्होंने बहुत कम उम्र में मॉडलिंग शुरू की और बॉलीवुड की अब शानदार अभिनेत्री बन चुकी है। अगर आप अभी तक इस अभिनेत्री को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ की। कैटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1983 में हुआ। एक्ट्रेस की मां ब्रिटिश मूल की हैं। लेकिन उनके पिता मोहम्मद कैफ कश्मीरी मूल के एक ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं। लेकिन उनकी मां एक अंग्रेजी वकील के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता है।

घर पर ही कैटरीना कैफ की पूरी हुई पढ़ाई

लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि कैटरीना कैफ के बचपन में ही उनके माता-पिता ने तलाक ले लिया था। कैटरीना कैफ की मां ने उनकी परवरिश की। उनकी मां एक सोशल वर्कर थी और इसी के चलते उनके परिवार अलग-अलग समय पर कई सारे देशों में रह चुका है। किसी के चलते कैटरीना कैफ के अलावा उनके भाई बहनों की भी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं हो पाई और घर पर ही ट्यूटर्स ने उनको पढ़ाया। दरअसल कैटरीना कैफ की होम स्कूलिंग हुई है।

कैटरीना की अमिताभ बच्चन के साथ पहली फिल्म हुई फ्लॉप

कैटरीना कैफ भारत आने से पहले ही 3 साल लंदन में रही और 14 साल की उम्र में उन्होंने हवाई में एक सौंदर्य प्रतियोगिता में जीत हासिल कर ली थी। इसके बाद में उन्होंने एक ज्वेलरी कैंपेन में पहला मॉडलिंग असाइनमेंट लिया। उनके फैशन शो ने लंदन में रहने वाले निर्माता के कैजाद गुस्ताद को इंप्रेस कर दिया। उन्होंने ही कैटरीना कैफ को हिंदी-इंग्लिश फिल्म 'बूम' में पहला मौका दिया। ये फिल्म मल्टी स्टारर फिल्म थी और इसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो पाई।

कैटरीना कैफ तेलुगू फिल्मों में भी कर चुकी है काम

जब कैटरीना कैफ भारत में फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो उनको कई और फिल्मों के ऑफर आने लग गए। इसी के चलते उन्होंने भारत में रहने का फैसला लिया। पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद में उन्होंने 2004 में तेलुगु फिल्म मल्लीस्वरी में काम किया। इस फिल्म के लिए 7.5 मिलियन की सैलरी एक्ट्रेस को दी गई। उस समय साउथ सिनेमा में ये लीड एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा सैलरी दी गई थी। हालांकि एक्ट्रेस को पहला ब्रेक फिल्म 'मैने प्यार क्यों किया' से मिला। इस फिल्म में सलमान खान और सुष्मिता सेन के अलावा सोहेल खान भी नजर आए।

कैटरीना कैफ का करियर

कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह अब तक काफी सारी हिट फिल्में बॉलीवुड को दे चुकी हैं। जिसमें नमस्ते लंदन, पार्टनर, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, और जब तक है जान जैसी कई फिल्में शुमार है। इसी के अलावा दिवाली के मौके पर यानी की 12 नवंबर को कैटरीना कैफ और सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म रिलीज हुई है। 'टाइगर 3' ने हर किसी के पसीने छुड़ा दिए हैं। इस फिल्म को यशराज ने प्रोड्यूस किया तो वहीं कैटरीना के को-स्टार सलमान खान के अलावा इमरान हाशमी भी रहे। लेकिन पठान यानी कि शाहरुख खान ने कैमियो के रोल में फिल्म में एंट्री मारी तो हर कोई उत्साह से भर गया।

Read more about: katrina kaif amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X