भारत से सामने आई कैटरीना कैफ की नई तस्वीर, 60 साल के कैटरीना - सलमान, नाचते हुए
कैटरीना कैफ और सलमान खान भारत में दिखाई देंगे। अली अब्बास ज़फर की इस फिल्म में कैटरीना कैफ, सलमान खान की मैडम सर जी की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। और ट्रेलर के बाद से तो लोग कैटरीना की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। उनकी इमोशनल टाईमिंग से लेकर कॉमिक टाईमिंग तक सब शानदार है।
अब हाल ही में कैटरीना कैफ ने फिल्म से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। लेकिन इस तस्वीर के साथ फिल्म से कैटरीना कैफ की 60 साल की उम्र वाली तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। सलमान और कैटरीना इस सीन में साथ में नाचते दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि भारत एक आदमी के जीवन के बचपन से लेकर करीब 60 - 65 साल तक के सफर की कहानी है। भारत ने अपनी ज़िंदगी में भारत - पाकिस्तान के विभाजन से लेकर 2010 तक का भारत देखा है। इस दौरान भारत ने बहुत कुछ खोया है और बहुत कुछ पाया है।

वहीं दूसरी तरफ इतने सब के बावजूद, भारत की ज़िंदगी काफी रंगीन रही है। और उसी रंगीन ज़िंदगी का एक हिस्सा हैं मैडम सर जी यानि कि कैटरीना कैफ। कैटरीना कैफ फिल्म में कई अवतार में नज़र आ रही हैं और हर में बेहद खूबसूरत।
गौरतलब है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थी। लेकिन उनके अचानक फिल्म छोड़ने के बाद, कैटरीना कैफ ने उनकी जगह ली है और ट्रेलर में कैटरीना को देखने के बाद तय है कि फिल्म में वो होश उड़ाने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
